आशका पटेल
सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर 12 जुलाई को सदर अंजुमन कमेटी, पिठोरिया द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि पिछले तीन दिनों से ऋचा फेसबुक साइट पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। इसे प्रचारित कर रही है। इससे क्षेत्र में कभी भी धार्मिक भावना भड़क सकती है। प्राथमिकी दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर ऋचा भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, जेल भेजे जाने के बाद लगातार हिंदू संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।
झारखंड के एक कॉलेज की छात्रा ऋचा पटेल जिसने फ़ेसबुक पे मुस्लिम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाला था । जिस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें कोर्ट से सजा के तौर पे कुरान की प्रति बाटने को कहा गया था इस फैसले को ऋचा ने मानने से इंकार कर दिया था और आज ऋचा महिला आयोग पहुंची आवेदन लेकर और साथ ही आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण को सारी बात बताई। ऋचा ने बीएनएन भारत न्यूज को बोला की सोशल मीडिया पे इनके पोस्ट करने से पहले बहुत लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट किया था जिसपे कभी कोई करवाई नही हुई है तो फिर इस पोस्ट पे क्यों । आज कोर्ट के तरफ से कुरान की प्रति बाटने के आदेश को वापस ले लिया है। अदालत के इस फैसले पे ऋचा ने ख़ुशी जाहिर कि और साथ ही कहा न्याय मिला।
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रांची की अदालत द्वारा ऋचा को जमानत के लिए पांच कुरान बांटने के आदेश को वापस ले लिया गया है। सहायक लोक अभियोजक की प्रार्थना पर बुधवार को अदालत ने कुरान बांटने की शर्त वापस ले ली है। इससे पूर्व आज बुधवार को जमानत की शर्त में कुरान बांटने के फैसले का बार एसोसिएशन ने विरोध किया। मनीष सिंह की अदालत का 48 घंटे के लिए बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था।
जज ने दिया था पांच कुरान बांटने का आदेश
सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने ऋचा को सशर्त जमानत दी। जज ने कहा, आरोपित को 15 दिनों के अंदर पांच कुरान बांटना होगा। अगर इसकी अवहेलना की गई तो जमानत रद हो सकती है। सात हजार के दो निजी बांड जमा करने के बाद ऋचा जेल से बाहर आ गई।
शैक्षणिक संस्थानों में बांटनी थी कुरान की प्रति
आदेश के मुताबिक कुरान की एक प्रति शिकायतकर्ता सदर अंजुमन कमेटी, पिठोरिया एवं अन्य चार प्रति रांची के सरकारी विश्वविद्यालय या कॉलेज या स्कूलों में बांटने का आदेश दिया गया था। कुरान की प्रति बांटने के दौरान रांची पुलिस को उचित सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया गया था। साथ ही, अदालत ने यह भी आदेश दिया कि दो में एक जमानतदार आरोपित के करीबी रिश्तेदार बनें।
ऋचा ने कुरान बांटने से किया था इन्कार
मंगलवार को ऋचा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह कुरान नहीं बांटेगी। वह अदालत के कुरान बांटने के आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती देगी। मंगलवार को ऋचा के घर पर उससे मिलने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा नेता और हिंदू संगठनों के नेता उससे मिलने पहुंचे। पत्रकारों का भी हुजूम उमड़ा। ऋचा ने कहा कि अदालत के आदेश के खिलाफ वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगी। आज अदालत कुरान बांटने कह रही है, कल नमाज पढने के लिए कहेगी, इस्लाम कबूल करने के लिए कहेगी। यहां कहां तक जायज है। हमने किसी धर्म का अपमान नहीं किया है। सोशल साइट पर इस तरह के हजारों पोस्ट भरे पड़े हैं।
हमने इसे नहीं लिखा, एक ग्रुप से पोस्ट आया तो शेयर कर दिया। हमारी बस इतनी ही गलती है। मुझे कुरान बांटने को कहा गया है लेकिन यह मेरे मौलिक अधिकारों का हनन है। मुझे अपना धर्म मानने का अधिकार है। ऋचा ने कहा कि मुझे जैसी सजा दी गई है क्या ऐसी ही सजा उन्हें दी जाती है जो हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं या तस्वीरें पोस्ट करते हैं। बड़ा सवाल है कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा पढऩे या दुर्गा जी की पूजा करने को कहा जाएगा तो वे इसे मानेंगे। कहा, पिछले तीन साल से सोशल साइट पर एक्टिव हूं। फेसबुक, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया से जुड़ी हूं। देश के जिम्मेवार नागरिक होने के कारण तमाम ज्वलंत मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती हूं। बेवजह मुद्दे को तूल दिया गया है।
जज के फैसले के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन
न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह के 5 कुरान की प्रति बांटने के अजीबोगरीब आदेश के बाद बुधवार को रांची जिले के वकील आंदोलित हो गए हैं। मनीष कुमार सिंह की अदालत का बुधवार को बहिष्कार किया गया। वकीलों ने जज की ओर से दिए गए इस तरह के आदेश की जमकर मुखालफत की।
सनातन संघ ने पांच गीता बांटने की अपील की
अदालत द्वारा पांच कुरान बांटने के आदेश के बाद विश्व सनातन संघ के सदस्य ऋचा के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच कुरान बांटने से बढिय़ा है कि पांच गीता बांटा जाए। बुधवार को पिठोरिया से आए सनातन संघ के सदस्यों ने इस दौरान ऋचा को गीता की पांच प्रति भेंट की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने कहा कि पांच कुरान बांटने का आदेश कहीं से भी जायज नहीं है। इससे अच्छा है कि गीता की पांच प्रति बांटी जाए।

