BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची मोबाइल फूड वैन संचालकों को 24 दिसंबर तक लाइसेंस लेने का निर्देश, शहर में एक हजार से अधिक मोबाइल फूड वैन

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
रांची मोबाइल फूड वैन संचालकों को 24 दिसंबर तक लाइसेंस लेने का निर्देश, शहर में एक हजार से अधिक मोबाइल फूड वैन
Share on FacebookShare on Twitter

 Ranchi:- राजधानी रांची में बिना लाइसेंस के एक हजार से अधिक मोबाइल फूड वैन का संचालन हो रहा है. सिर्फ एक ने नगर निगम से लाइसेंस लिया है. इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने सभी फूड वैन संचालकों को लाइसेंस लेने का आदेश जारी किया है. जारी आदेश में उप नगर आयुक्त ने कहा है कि बिना लाइसेंस के संचालित फूड वैन को 24 दिसंबर तक का समय दिया जाता है. इसके बाद निगम अभियान चलायेगा. इस दौरान बिना लाइसेंस वाले फूड वैन को जब्त किया जायेगा.

लाइसेंस के लिए ये कागजात जरूरी :

मोबाइल फूड वैन का लाइसेंस लेने के लिए संचालक को पहले वैन लगाने की जगह के बारे में नगर निगम को बताना होगा. इसके बाद निगम की टीम स्थल की जांच करेगी. इस दौरान यह देखा जायेगा कि संबंधित स्थल पर फूड वैन लगाने से यातायात की समस्या तो उत्पन्न नहीं होगी. सब कुछ ठीक रहने पर निगम लाइसेंस जारी करेगा. संचालक को फूड वैन के पूरे कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन के साथ जमा करने होंगे.

लाइसेंस नहीं लेने वाले फूड वैन को नगर निगम करेगा जब्त

लाइसेंस के लिए देने होंगे 78 हजार

मोबाइल फूड वैन संचालकों को निगम से लाइसेंस लेने के लिए सालाना करीब 78 हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा. निगम फूड वैन से हर माह पांच हजार रुपये पार्किंग शुल्क के रूप में लेगा. इसके अलावा 18 हजार रुपये जीएसटी मद में लिया जायेगा.

यहां लगते हैं सबसे अधिक फूड वैन :

राजधानी में सबसे अधिक मोबाइल फूड वैन मोरहाबादी, न्यूक्लियस मॉल के सामने, लालपुर डंगरा टोली मार्ग, खेलगांव चौक, बरियातू रोड, डोरंडा, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, पुरुलिया रोड, मेन रोड, हरमू रोड, हिनू, बिरसा चौक, कचहरी रोड आदि इलाके में लगते हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम योगी सरकार की तरह फर्जी टेस्ट नहीं करते: CM केजरीवाल

Next Post

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में टीपीसी का सब जोनल कमांडर दीपक यादव ढेर

Next Post
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में टीपीसी का सब जोनल कमांडर दीपक यादव ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d