BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद संजय सेठ ने ‘मोदी आहार’ पैकेट भोजन का किया वितरण

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in समाचार
सांसद संजय सेठ ने ‘मोदी आहार’ पैकेट भोजन का किया वितरण

सांसद संजय सेठ ने 'मोदी आहार' पैकेट भोजन का किया वितरण

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा आज पांचवें दिन रांची के रेलवे स्टेशन, चुटिया, पटेल चौक, बहू बाजार, रातू, नगड़ी, सुखदेव नगर, खादगढ़ा सेंटर होम, टीपू दाना, बिरसा चौक, हटिया रेलवे स्टेशन, धुर्वा, सर्जना चौक, खादगढ़ा बस स्टैंड, निवारनपुर, मेन रोड, कांके, होचर, सहित विभिन्न क्षेत्रों में मोदी आहार पैकेट भोजन का वितरण किया गया.

आज 1600 पैकेट भोजन घूम घूम कर गरीबों के बीच वितरण किया गया. भोजन के वितरण में छह टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में इसका वितरण किया जा रहा है.

रांची में वैसे लोग जो काम के सिलसिले में रांची में फंसे हुए हैं या जो मजदूरी करने के लिए रांची में आए हुए हैं या वैसे लोग जो लोग लॉकडाउन के कारण रांची में फंसे हुए हैं.

वैसे लोगों को पता लगाकर उनके निश्चित स्थानों पर भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है. गोड्डा के 30 मजदूर चुटिया में फंसे हुए हैं. वहां प्रतिदिन लोगों को भोजन कराया जा रहा है.

Also Read This: राष्ट्रीय युवा शक्ति का प्रयास- कोई भी व्यक्ति भूखा ना जाए, ना भूखा सोए

करोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन होने की वजह से या व्यवस्था शुरू की गई है. यह व्यवस्था लगातार जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता है, तब तक यह व्यवस्था निरंतर प्रतिदिन चलती रहेगी.

भोजन पैकेट का वितरण मजदूर रिक्शा चालक, ठेला चालक, रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोपड़ी ऐसे लोग जो सड़क के किनारे रहते हैं, वैसे लोगों को भोजन पैकेट का वितरण किया गया.

पैकेट में रोटी सब्जी की व्यवस्था की गई है. भोजन में शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. सांसद सेठ का कहना है कि शहर का एक भी व्यक्ति भूखा ना रहे.

इस उद्देश्य से काम करने का निर्देश दिया गया है. इसी के निमित्त उनकी टीम दिन-रात लगी हुई है. सांसद संजय सेठ के निर्देश पर भोजन पैकेट के वितरण में रमेंद्र कुमार, मनीष साहू, संजीव साहू, संजय पोद्दार, हरिनाथ साहू, संतोष गुप्ता, भोला महतो, कंवलजीत सिंह सेंटी, चूड़ा मनी महतो, संजय साहू, शत्रुधन साहू, रवि सिंह, छतर धारी महतो, नरेंद्र पाल सिंह होरा, बैजू सोनी, विजय यादव, शिवम सोनी, उदित सोनी, नवनीत मेहता, निशांत मेहता, रमेश महतो, राणा मिश्रा, सक्रिय योगदान दे रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के सभी सदस्य देंगे एक दिन का वेतन

Next Post

कोरोना वायरस का डर: घर खाली नहीं करने पर मकान मालिक ने महिला डॉक्टर को दी रेप करने की धमकी

Next Post
कोरोना वायरस का डर: घर खाली नहीं करने पर मकान मालिक ने महिला डॉक्टर को दी रेप करने की धमकी

कोरोना वायरस का डर: घर खाली नहीं करने पर मकान मालिक ने महिला डॉक्टर को दी रेप करने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d