BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची नगर निगम ने ‘जीरो माइल रेस्टोरेंट’ को किया सील

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
रांची नगर निगम ने ‘जीरो माइल रेस्टोरेंट’ को किया सील
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित जीरो माइल रेस्टोरेंट को रांची नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सील कर दिया गया. उसपर अवैध निर्माण करने का आरोप है.

मौके पर सील कराने पहुंचे नगर निवेशक ने बताया कि नगर निगम द्वारा कई बार काम रोकने का नोटिस दिया गया था. इसकी अवहेलना करते हुए काम जारी रखा गया. जिसके कारण रेस्टोरेंट को आज पूरी तरह से सील कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि अब इस मामले में नगर आयुक्त फैसला लेंगे.

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों का दो से तीन महीनों का वेतन बाकी

सील करने की कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने नगर निवेशक से कहा कि उनका ढाई से तीन महीने का वेतन बाकी है. ऐसे में रेस्टोरेंट बंद हो जाने पर उन्हें उनकी सैलरी मिलने में परेशानी होगी.

उनका कहना था कि रेस्टोरेंट का मालिक पैसे देने से मना कर रहा है. मालिक का कहना है कि रेस्टोरेंट बंद हो गया तो पैसे कहां से दिया जा सकता है. अपने वेतन को लेकर अब कर्मचारी कोतवाली थाना जाने की बात कर रहे हैं.

कई लोग इस जगह पर ठोक रहे अपना दावा

मौके पर पहुंचे दीपक गुप्ता और मदन लाल साहू ने दावा किया कि जिस जगह पर जीरो माइल रेस्टोरेंट है, वह जमीन उनकी है. रवि रंजन और उनके भाइयों ने इस जगह पर कब्जा जमा लिया है. इसके एवज में रेंट भी नहीं देते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि जीरोमाइल के बगल में भी कन्हैया सिंह नामक व्यक्ति द्वारा लॉकडाउन के दौरान अवैध निर्माण कराकर रेंट में दुकान लगाया गया है.

इस मामले में रवि रंजन ने कहा कि उन्होंने इस जमीन के एवज में 3 बार पैसा दिया हैं, जो कि रिकॉर्ड में है. दूसरे पक्ष द्वारा यह लिखित स्वीकार भी किया गया है, अब उनके मन में लालच आ गया है. इसलिए वे सोच रहे हैं कि दूसरे स्थान से भी पैसा ले ले. उन्होंने कहा कि वह 1940 से इस जगह पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे 9 वाहन जब्त

Next Post

ICA फंड से ली जानेवाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक, डीसी ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Next Post
ICA फंड से ली जानेवाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक, डीसी ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

ICA फंड से ली जानेवाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक, डीसी ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d