रांची : रांची नगर निगम अंतर्गत दैनिक सफाई कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दैनिक मजदूर की राशि ₹294 44 पैसा प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है. जिसका बकाया वेतन 24-10-2019 से दिया जा रहा है जिसकी एक लगभग राशि 5600 रूपए प्रति सफाई कर्मियों को भुगतान किया जाएगा.जो उनके अकाउंट में 22 जुलाई तक भेज दिया जाएगा.
कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी सफाई कर्मियों को 2 हजार प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि के रूप में स्वीकृति के बाद मार्च, अप्रैल और मई माह में दिया गया था. जिसके कारण रांची नगर निगम को लगभग 1 कड़ोड़ 25 लाख का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा.
निगम ने कहा कि जून से पूर्ण अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है बदली परिस्थितियों में चूँकि बोर्ड द्वारा 3 महीने की ही स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब निगम ने साफ़ कर दिया है कि जून माह से 2 हजार का अतिरिक्त भुगतान किया जाना संभव नहीं है.
नगर निगम द्वारा कहा गया है कि वर्तमान समय में कोविड-19 के कारण रांची नगर निगम के राजस्व पर अत्यधिक कमी आई है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 50% है। ऐसी परिस्थिति में रांची नगर निगम किसी भी कर्मी को अतिरिक्त मानदेय देने की स्थिति में नहीं है.
निगम द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ में यह कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से भ्रम फैलाया जा रहा है कि 2000 के प्रति माह का अतिरिक्त मानदेय की बढ़ोतरी स्थाई रूप से की गई है जो कि निराधार है. साथ ही साथ यह भी भ्रम फैलाया जा रहा कि राज्य के सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं जो कि पूर्णता असत्य है.
शनिवार को लगभग 60% सफाई कर्मी एवं सभी ट्रैक्टर कार्य पर उपस्थित रहे. जो दर्शाता है कि रांची नगर निगम में सभी कर्मी हड़ताल पर नहीं है एवं कुछ सफाई कर्मियों द्वारा ही सफाई व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

