BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर निगम स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में हंगामा

by bnnbharat.com
June 24, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची 24 जून: आज रांची नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मेयर और डिप्टी मेयर ने आए हुए पार्षदों का अभिवादन किया।

मेयर के द्वारा पार्षदों से मुद्दों पर चर्चा शुरू करने की पहल करने की बात शुरू करते ही सभी पार्षदों ने एक स्वर में बिजली पानी की समस्या के लिए हंगामा शुरू कर दिया।

इस स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में कुल 9 पार्षद ही शामिल हुए। लेकिन सभी पार्षदों ने एक स्वर में बिजली पानी की अव्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी मेयर और डिप्टी मेयर के सामने जाहिर की।

पार्षदों का कहना है कि हमारे जनप्रतिनिधि बनने का कोई मतलब नहीं बनता अगर हमारे क्षेत्रों के लोगों को पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्राप्त ना हों।

पूर्व सूचना के बावजूद सभी पार्षद नहीं पहुंचे।

लोकसभा चुनाव के कारण एक लंबे समय से नगर निगम कि स्टैंडिंग कमिटी के बैठक में सारी कुर्सियां खाली रहीं।

बैठक कि सूचना सभी पार्षदों को पहले ही दी गई थी लेकिन इसके बाद भी बैठक में पार्षद नहीं पहुंचे।

एक तरफ से रांची की जनता बिजली पानी और मूलभूत समस्याओं के लिए लगातार जूझ रही है और दूसरी तरफ हमारे द्वारा भेजे गए जनप्रतिनिधि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भी शामिल नहीं होते।

आए हुए पार्षदों ने यह भी कहा कि जनता को जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पार्षदों ने कहा कि पार्षद के द्वारा लिखित में दिए जाने के बाद भी और श्मशान घाट में मिलने वाले रसीद के बाद भी दफ्तरों में लोगों को घंटों परेशान किया जा रहा है।

विगत 5 वर्षों में जल स्तर बहुत गिरने से आकाल जैसी हालात

नगर आयुक्त आशा लकड़ा ने पार्षदों के द्वारा पानी पर सवाल पूछे जाने पर कहा की पिछले 5 वर्षों में पानी की सबसे अधिक कमी इस वर्ष देखने को मिली है।

उन्होंने कहा कि लगातार गिर रहा भूमिगत जलस्तर आने वाले समय में लोगों की परेशानी और बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि जल संकट को लेकर नगर निगम तत्पर है और आने वाले समय में सुव्यवस्थित तरीके से लोगों तक चल पहुंचाने के उचित विकल्पों की तलाश कर रहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम अपनी काबिलियत के साथ इंसाफ नहीं कर सके : प्लेसिस

Next Post

हजारीबाग: अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या

Next Post

हजारीबाग: अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d