रांची 1 जुलाई : एनएचआरएम , एनम , जीएनएम के सदस्य पिछले 8 दिनों से राजभवन के सामने लगातार धरना दे रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया को जेएसएससी के विज्ञापन से शुरू करने की बात को मांग को लेकर 24 जून से ही संघ के कार्यकर्ता और महिलाएं लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।धरने पर बैठी हूंई महिलाओं का यह साफ कहना है कि सरकार ने हमसे पिछले 12 से अधिक वर्षों से ठगी की है। हर वर्ष स्थाई नियुक्ति की बात कहते हुए सरकार ने हमें बेवकूफ बनाने का काम किया।
Also Read This:- जम्मू-कश्मीर : सड़क दुर्घटना में 33 लोगों की मौत, 22 घायल
धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती या फिर सरकार कोई पुख्ता आश्वासन नहीं देती तब तक हम यह धरना खत्म नहीं करेंगे। जेएसएससी से स्थाई नियुक्ति के लिए विज्ञापन की मुख्य मांग को लेकर यह धरना अनिश्चितकालीन चलाने की बात भी धरने पर बैठी महिलाओं द्वारा कही गई। धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि आरक्षण रोस्टर सभी जिलों से तैयार होकर कार्मिक विभाग को पहले ही सौंपा जा चुका है।
लेकिन इसके बाद कुछ आपत्तियों का हवाला देते हुए इससे काफी समय से टाला जा रहा है। 11 जून को कार्मिक विभाग में आवेदन दे दिया गया था लेकिन धरने पर बैठे हुई महिलाओं का कहना है कि 20 दिन होने के बाद भी सरकार और विभाग में कोई हलचल नहीं है।

