रांची: पटना-रांची-जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर से रद्द रहेगी. वर्तमान में यह स्पेशल ट्रेन रांची-पटना-रांची जनशताबदी ट्रेन 13 जुलाई से आंशिक रूप से केवल पटना-गया-पटना के बीच ही चल रही है.
वर्तमान में ट्रेन संख्या 02365/ 02366 रांची – पटना- रांची जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन दिनांक 13/07/2020 से आंशिक रूप से केवल पटना- गया -पटना के बीच ही चल रही है लेकिन अब रेल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि, पटना- गया -पटना के बीच चलने वाली 02365/02366 जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन दिनांक 12/09/2020 से अगला आदेश प्राप्त होने तक रद्द रहेगी.

