BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार कैदी और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 8, 2019
in समाचार
रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार कैदी और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार कैदी और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: 18 अक्टूबर को एक कैदी आशीष घोष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आशीष को चुटिया पुलिस ने पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया. आशीष बरियातू के भरम टोली का निवासी है. फिलहाल पुलिस उससे पुछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आशीष घोष 18 अक्टूबर को सूबे के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्स में पुलिस अभिरक्षा में अपनी बीमारी का इलाज कराने बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल से यहां पहुंचा था. दो पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में उसे रिम्स पहुंचाया गया था. जहां मेडिसिन आईसीयू में भर्ती किया गया था. डॉक्टर विद्यापति की यूनिट में उसका इलाज चल रहा था. उसी दौरान वो वहां से अपनी हथकड़ी खोलकर भाग गया था. जिसके बाद इस मामले में उसकी सुरक्षा में लगे दो पुलिसक्रमियों को सस्पेंड कर दिया गया था.

बता दें कि आशीष ने बरियातू के रिम्स कलोनी स्थित के इंग्लैंड अकैडमी के प्रचार्य और उनकी पुत्री की निर्मम हत्या कर दी थी. उसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था.

वहीं दुसरी ओर रांची पुलिस ने राजेश नायक हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, राजेश नायक की गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम रूपेश सिंह और दिनेश सिंह है.

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में दो और आरोपियों की तलाश है जो इसमें शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि जमीन विवाद में राजेश नायक की गोली मार कर हत्या की गई थी.

आपको बता दें कि 4 नवंबर को रिंग रोड में राजेश नायक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस तभी से इस मामले में छानबीन कर रही थी. अपराधियों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही थी.

पुलिस ने कहा कि इस हत्याकांड में और भी अपराधी शामिल हैं, जिसमें एक अपराधी फरार है और उसके लिए भी छापेमारी चल रही है. वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों अपराधी पहले भी कई मामले में जेल जा चुके हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद चारा घोटाला मामला, जमानत या जेल ? आज होगा फैसला

Next Post

इंडिगो और कतर ने किया कोड शेयर अग्रिममेंट का घोषणा, कहा अंतरराष्ट्रीय संचालन होगा मजबूत

Next Post
इंडिगो और कतर ने किया कोड शेयर अग्रिममेंट का घोषणा, कहा अंतरराष्ट्रीय संचालन होगा मजबूत

इंडिगो और कतर ने किया कोड शेयर अग्रिममेंट का घोषणा, कहा अंतरराष्ट्रीय संचालन होगा मजबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d