रांचीः रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने गौवंश ले जा रहे तीन ट्रक को पकड़ा है.
इन तीन ट्रक में 90 मवेशी थे. रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिलने के बाद द एसडीपीओ ने बुंडू टोल प्लाजा के पास तीनों ट्रक को रात में पकड़ा. पशु तस्कर मवेशियों को बिहार के चौसा से कोलकाता ले जा रहे थे.

