BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अंकुश के लिए रांची पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अंकुश के लिए रांची पुलिस चलाएगी  जागरूकता अभियान

NEW DELHI, INDIA - AUGUST 6: Members of Nagrik Adhikar Manch protest against increasing incidents of mob lynching over the past couple of years, at Parliament Street, on August 6, 2018 in New Delhi, India. (Photo by Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images)

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  रांची पुलिस मॉब लीचिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी. इसकी कवायद शुरू कर दी गई है. रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने ग्रामीण इलाके के थानेदारों को इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने के लिए कहा है. संबंधित इलाके में मुखिया, सरपंच, समाज के प्रबुद्धजन के साथ बैठक करने एवं मॉब लीचिंग की कोई भी घटना भविष्य में नहीं होने देने को लेकर चर्चा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने बताया कि समाज के जागरूक लोगों की भी यह जिम्मेवारी है कि इस तरह की किसी घटना को रोकने में योगदान करें और तुरंत संबंधित थाना के पुलिसकर्मियों समेत चौकीदारों को सूचना दें. साथ ही गांव-गांव तक इसके लिए लोगों को जागरूक करें. इसके अलावा पिछले एक साल के अंदर जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखते हुए सत्यापन करने, संपत्तिमूलक कांड का उद्भेदन, जुआ-अवैध शराब के अड्डों पर छापामारी और महिला उत्पीड़न मामले में प्राथमिकता तय कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

कोरोना काल में सुरक्षित रहते हुए समाज में अमन-चैन कायम रखने के मसले पर भी बैठक में चर्चा हुई. इस मौके पर ग्रामीण एसपी ने अफीम की खेती रोकने को लेकर चलाए गए अभियान में उल्लेखनीय भागीदारी और अनसुलझे मामलों का खुलासा करने पर कई कनीय पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया. बैठक में कई पुलिस उपाधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना और ओपी के प्रभारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंटर स्टेट ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 60 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार

Next Post

CM योगी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म सिटी पर भी हुई बातचीत

Next Post
CM योगी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म सिटी पर भी हुई बातचीत

CM योगी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म सिटी पर भी हुई बातचीत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d