BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in Uncategorized
कार्य के दौरान पत्रकारों को सचेत रहने की अपील

कार्य के दौरान पत्रकारों को सचेत रहने की अपील

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- महिला दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को तेजस्विनी सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुधा सिन्हा और शर्मिष्ठा मजुमदार ने दीप प्रज्वलित कर किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा और दिलीप श्रीवास्तव नीलू उपस्थित थे. संचालन प्रेस क्लब मैनेजिंग कमिटी की सदस्य सह कार्यक्रम की कोआॅर्डिनेटर प्रियंका मिश्रा ने किया.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है. और इस कार्य में महिलाओं की बढ़ती संख्या पत्रकारिता के लिए गौरव की बात है. दिलीप श्रीवास्तव नीलू ने कहा कि पूर्व के समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ पुरूष ही रहते थे लेकिन अब समय बदल गया है. अब इस क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आ रही है. यह पत्रकारिता के लिए बहुत अच्छी बात है. प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल को बढ़ाया जा सके. क्लब के सचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि महिला पत्रकार समाज के लिए और मीडिया हाउस में कार्य करने वाली दीदी पत्रकारों के लिए सेवा देती है. ऐसे में दोनों वर्ग के महिलाओं को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है.

कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार सुधा सिन्हा और शर्मिष्ठा मजुमदार को पत्रकारिता के क्षेत्र में लाइफ टाइम एचीमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. समारोह में 50 महिला पत्रकारों और मीडिया हाउस में सफाई का कार्य करने वाली 20 दीदी को तेजस्विनी सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया. सम्मानित किए गए सभी महिलाओं को अतिथियों द्वारा शाॅल ओढ़ाकर और पुष्प देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैनेजिंग कमिटी की सदस्य सह कार्यक्रम की कोआॅर्डिनेटर प्रियंका मिश्रा और अमित दास का उल्लेखनीय भूमिका रही. कार्यक्रम में महालक्ष्मी सुजुकी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. समारोह में मुुख्य रूप से क्लब के उपाध्यक्ष पिन्टू दूबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य गिरजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, दीपक जायसवाल, रंगनाथ चैबे, प्रभात कुमार सिंह, किसलय शानू. सुनील कुमार गुप्ता और सैयद शहरोज कमर सहित अन्य पत्रकार शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री बन्ना गुप्ता ने नवजात बच्ची को महिला दिवस पर दिया आशीर्वाद

Next Post

महिला सशक्तीकरण से हटकर महिला नेतृत्व विकास की ओर दृष्टिकोण परिवर्तन किया गया – अरिमर्दन सिंह

Next Post

महिला सशक्तीकरण से हटकर महिला नेतृत्व विकास की ओर दृष्टिकोण परिवर्तन किया गया - अरिमर्दन सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d