रांची:- द रांची प्रेस क्लब की वार्षिक आमसभा दिनांक 28 फरवरी 2021 को दिन के 2 बजे से होगी. कोविड गाइडलाइंस के तहत किसी सभा के लिए अधिकतम 200 से अधिक की उपस्थिति नहीं हो सकती. ऐसे में क्लब के आर्टिकल 29 ई एजीएम का कोरम पूरा कर पाना संभव नहीं है. जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में क्लब के द्वारा बाकी साथियों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा. पहले आने वाले साथी यहां फिजिकली उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं. शेष सारे सदस्यों के लिए ऑनलाइन वेब लिंक दी जाएगी ताकि वह एजीएम में हिस्सा ले सकें.
एजीएम में आम सदस्य अपनी बात रख सकें या प्रस्ताव दे सकें इसके लिए सदस्य 15 फरवरी से 22 फरवरी तक अपना आवेदन दे सकते हैं.
साल 2020 समूचे विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. इससे रांची प्रेस क्लब भी अछूता नहीं रहा. 27 जनवरी 2020 को दूसरी निर्वाचित कमिटी चुन कर आई. 12 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में निर्वाचित कमिटी ने शपथ लिया. शपथ ग्रहण के अगले दिन शिव परिवार के सौजन्य से प्रेस क्लब की एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई. क्लब के द्वारा मार्च महीने में पहली बार महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह के जरिये क्लब ने रांची में पत्रकारिता कर रही महिला पत्रकारों को सम्मानित किया. साथ थी तीन वरिष्ठ महिला पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया. होली मिलन के जरिये भी पत्रकार साथियों को क्लब की गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश हुई. इसी बीच कोरोना की दस्तक के बाद लॉकडाउन में क्लब की गतिविधियां बंद करनी पड़ी. सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान रांची प्रेस क्लब ने पत्रकार साथियों के लिए भोजन, सूखे अनाज की व्यवस्था की. पूरे काल में मास्क, सैनिटाइजर, इम्यूनिटी बूस्टर पत्रकार साथियों के बीच वितरित की गई. फ्रंट लाइन पर खड़े होकर पत्रकारिता कर रहे साथियों के लिए फेश शील्ड , कोरोना जांच तक की व्यवस्था क्लब ने की. झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के बाद नवंबर 2020 में क्लब खोलने की अनुमति मिली. इस अवधि में क्लब के सामने सबसे बड़ी चुनौती लॉकडाउन से दौरान हुए वित्तीय संकट से उबरने की थी. बावजूद इसके क्लब की कार्यकारणी ने रूम की दरों को कम किया, ताकि पत्रकार साथियों को कम दर पर कमरों उपलब्ध हो सकें. दूसरे आरपीसी मीडिया कप का सफल आयोजन भी क्लब ने कराया. नए रेस्टोरेंट संचालक के साथ क्लब ने एग्रीमेंट की, अब क्लब में खान पान की बेहतर व्यवस्था शुरू की जा चुकी है. क्लब अपने आर्थिक मॉडल को भी सुदृढ करने के लिए प्रयासरत है.

