रांची: रांची रेल मंडल में दिनांक 10 अगस्त से 16 अगस्त तक स्वच्छता सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त 2020 को मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता शपथ ली गई तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया तथा प्लेटफार्म पर सफाई की गई. कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए जो सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है उनका भी निरीक्षण किया गया.
इस अभियान में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम एम पंडित, रांची रेल मंडल के डीआर यूसीसी सदस्य नवजोत अलंग, महेंद्र कुमार जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीसी हेंब्रम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भाग लिया.
हटिया रेलवे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अजीत सिंह यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया तथा प्लेटफार्म पर सफाई की गई इस अभियान में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एस उरांव, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) ए आर दास, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी चैतन्य सिंग एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भाग लिया तथा मंडल के सभी स्टेशनों एवं कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया.
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कल स्वच्छता संवाद एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें कर्मचारियों तथा कॉलोनी के निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया .

