रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए संपूर्ण देश को लॉकडाउन किया गया है. इस कारण गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है. इन कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
रांची रेल मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर 850 गरीब तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन का वितरण किया गया तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया.
रेल सुरक्षा बल, हटिया पोस्ट, कार्मिक विभाग तथा आईआरसीटीसी द्वारा हटिया स्टेशन रोड, कल्याणपुर, मौसी बाड़ी एवं बिरसा चौक एरिया में गरीब तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन का वितरण किया गया तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया.
रेल सुरक्षा बल रांची पोस्ट तथा आईआरसीटीसी द्वारा शांतिपुर-डिबडीह में गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन का वितरण किया गया तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया.

