Ranchi:- रांची मंडल पर वित्त वर्ष 2020-21 में ऊर्जा संरक्षण करने हेतु विभिन कार्य किए गए है .
रांची मण्डल के 2920 क्वार्टरों मे बिजली की चोरी एवं अनावश्यक उपयोग कम करने के लिए ipas मे बिजली मापांक कार्यान्वित किया गया है | ऊर्जा शुल्क वसूलने के लिए सभी अपेक्षित जानकारी प्राप्त कर अक्टूबर 2020 से कर्मचारियों के वेतन से कटौती शुरू कर दी गयी है मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं पैसेंजर हाल्ट जैसे सोनदीमरा, बेगनकोडर, बाकरकुड़ी, हेसालॉन्ग आदि मे सौर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है | जिसकी क्षमता 02 – 100ah की बैटरि और 01 – 660 va इंवर्टर के साथ 300 wp है |प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफ़ोर्म लाइटों को ऊर्जा संरक्षण करने हेतु 70% और 30% में विभक्त कर, खाली प्लेटफ़ोर्म में 70% लाइटों को बंद रखा जाता है |मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय मे लगे पंखो के पारंपरिक रेग्युलेटरों को ईलेक्ट्रोनिक फैन रेग्युलेटरों से बदल दिया गया है लॉकडाउन अवधि मे बिजली की खपत कम करने के लिए विभिन्न स्टेशनों मे लगे लाइटों, हटिया यार्ड मे लगे हाइ मास्ट लाइट और वॉशिंग लाइन मे लगे लाइटों मे से 70% लाइटों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया ऊर्जा संरक्षण के लिए, सभी रेलवे स्टेशनों को एलईडी लाइटो से सज्जित किया गया हैं , कार्यालयों, क्वार्टरों, रेलवे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट एवं अन्य रेलवे परिसरों के लाइटो को तदनुसार बिजली की कम खपत करने वाले लाइटो से बदल दिया गया हैं .
ऊर्जा संरक्षण से रांची रेल मंडल ने, नवंबर 2020 तक चालू वित्त वर्ष के दौरान, पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल 80 लाख रुपए राजस्व की बचत की हैं .

