रांची: नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस (एनएफआईंआर/ नई दिल्ली) के सहायक महासचिव एसआर मिश्रा आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आये और मंडल अस्पताल का निरीक्षक किया.
मंडल अस्पताल, रांची के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जी सी हेम्ब्रम, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा वर्मा और मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार से जानकारी लिया.
डॉ. हेम्ब्रम ने बताया कि अस्पताल के जिर्णोद्धार के तहत इन हॉउस फैसिलिटी बढ़ाने के दिशा में इस वर्ष ग्राउंड प्लस 2 का कार्य स्वीकृति के बाद बेडो की संख्या और विशेषग डॉक्टरों का क्लिनिक का कार्य होगा, पैथोलॉजी में सेमि ऑटो अनिलाइजर मशीन आ गया है, जिसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा, ताकि रक्त जांच नियमित रूप से होने लगेगा.
रूम के अभाव में मंडल अस्पताल का किचेन बंद है, जिसके लिए स्थान चयनित कर लिया गया है, मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही अस्पताल परिसर में किचेन सुविधा मिलेगा.

