रांची:- रांची मण्डल ने मण्डल रेल प्रबन्धक नीरज अंबष्ठ के नेतृत्व में सफलता के कई नए आयाम गढ़े हैं . आज दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डेनरिच कोलकाता में हुए एक भव्य समारोह में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे संजय कुमार महांति ने द पू रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रांची रेल मण्डल को 65वें रेलवे सप्ताह 2020 में कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए.
क्षेत्रीय स्तर के शील्ड में पंकच्युलिटी शील्ड , वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नीरज कुमार द्वारा , सुरक्षा शील्ड मण्डल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव द्वारा , सर्वश्रेष्ठ कोचिंग डिपो शील्ड वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक अभियंता पंकज कुमार द्वारा , रांची स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाला स्टेशन का शील्ड मिला जिसे रांची मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अवनीश द्वारा एवं आउट स्टैंडिंग रिकवरी शील्ड को टीका राम मीना मण्डल लेखा अधिकारी (समन्वय) रांची द्वारा ग्रहण किया गया.
रनिंग रूम शील्ड भी रांची मण्डल को मिला, जो रेलवे बोर्ड द्वारा दिया गया है. इसे मण्डल विद्युत अभियंता (ओपी ) दीपांजन सरकार ने ग्रहण किया . गार्ड तथा लोको पायलट के विश्राम हेतु इसे बहुत ही सुंदर बनाया गया है .
श्री देवमैन कैथवार ट्रैक मैनटेनर-द्यद्य बानो को रेलवे के नेशनल अवार्ड हेतु चुना गया है. उन्होने 29अगस्त2019 को कुरकुरा महबूयांग स्टेशनों के बीच कि मी 507/14-15 पर मानसून रात्रि गश्त के दौरान इनहोने करीब 02.45 बजे देखा कि लगातार हो रहे बारिश के कारण पहाड़ से भूस्खलन होकर पटरी के बीचों बीच करीब एक फुट ऊंचाई तक मिट्टी का जमाव हो चुका था . यह देखकर उन्होने तुरंत सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए ट्रेन संख्या 07010 को रोका और इसकी सूचना अपने प्रभारी एसएसई-पीडबल्यूएवाई-बानो को दिया. इसके पश्चात प्रभारी द्वारा 04.20 बजे अपने कर्मचारियों के साथ अवरोध स्थल पर पहुँचकर सभी बाधाओं को दूर करते हुए 04.50 बजे आवागमन कि शुरुआत कि गई . इनके सतर्कता एवं स्फूर्ति के कारण एक बड़े हादसे को टाला गया. इनके त्वरित एवं विवेकपूर्ण कारवाई को देखते हुए इन्हें रेलमंत्री ने पुरस्कृत किया है. इसके अलावा बहुत से अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है . उनके नाम इस प्रकार हैं.
ग्रुप अवार्ड – प्रशांत कुमार यादव $03
व्यक्तिगत अवार्ड दृ डॉ देवराज बनर्जी , आशीष कुमार पांडे , बुद्दि प्रकाश मीना, अशोक कुमार ,सुलेन्द्र महतो , राजीव हेला, अमल कुंडु , संतोष कुमार , उदय कुमार , रवि संजय लकड़ा, नम्रता कुमारी , मो युनूस , सुशील नाथ तिवारी, विनय कुमार मिश्रा, राम प्रकाश उपाध्याय , प्रभु गञ्झु , संजीव कुमार मोहंती . बहुत से पुरस्कृत अधिकारियों कर्मचारियों ने कोरोना प्रोटोकॉल के कारण , अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (ओपी) एम एम पंडित व अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) सतीश कुमार की अध्यक्षता मण्डल रेल प्रबन्धक के सभाकक्ष से ही इस कार्यक्रम का विडियो कान्फ्रेंसिग के जरिये अवलोकन किया.

