जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनिति इनिशिएटिव के सहयोग से की है पहल
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ऐप
रांची:- रांची जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनीति इनिशिएटिव के साथ मिलकर रोजगार मेला की शुरुआत 27 अक्टूबर 2020 से की थी. इस रोजगार मेले में रांची वासियों का उत्साह देखने को मिल रहा है. अब तक 40 हज़ार से ज्यादा लोगों ने रोजगार के लिए इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.
यह विशेष 20 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों को कम करने और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को ऐप के माध्यम से 48 घंटे के भीतर उपयुक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया गया है.
रांची जिले में करीब 4000 नौकरियां इस ऐप पर लिस्टेड की गई है. अब तक 39800 से ज्यादा आवेदन एप पर आ चुके हैं और करीब 2000 से ज्यादा आवेदकों का इंटरव्यू हुआ है.
आपको बताएं कि 66 से अधिक क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है.

