बूण्डु : रांची टाटा एनएच 33 फिर जानलेवा साबित हुआ. शाम में रांची टाटा मार्ग तैमारा घाटी पर दो वाहनो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई.विपरीत दिशा से आ रहा ट्रेलर पूरी तरह कार को रौंद डाला. पूरे परिवार के साथ जमशदपुर जा रहे आई -10 को ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया.जोरदार टक्कर में कार चालक समेत एक महिला की घटनास्थल पर हुई मौत. कार में कुल चार लोग सवार थे. दुर्घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए सीधे रांची ले जाया गया.

