BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची ट्रैफिक पुलिस की कवायद तेज, दो नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया चालान तो होगी 3 साल की जेल

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
उत्तर प्रदेश में बदला ट्रैफिक नियम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में यातायात नियमों की अनदेखी पर जुर्माने की राशि पहले और दूसरे नोटिस के बाद भी नहीं जमा करने वालों को अब जेल की हवा खानी पड़ सकती है. रांची ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए अपनी कवायद तेज कर दी है. ट्रैफिक पुलिस ऐसे लोगों को मैसेज भेजकर जुर्माने की राशि जमा करने के लिए कह रही है. मैसेज में राशि जमा नहीं करने पर 5 धाराओं में कार्रवाई की बात भी लोगों को बताई जा रही है.

रांची में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अप्रैल 2020 से लेकर अब तक यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को 26 करोड़ रुपए का चालान काटा गया है. लेकिन इसमें से मात्र 18 करोड़ रुपये ही लोगों ने जुर्माने के तौर पर जमा कराये हैं. बाकी 8 करोड़ रुपये वसूलने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब सख्ती दिखाने की तैयारी की है.

क्या लिखा है मैसेज में?


रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लोगों को भेजे जा रहे मैसेज में लिखा है कि अगर वे 15 फरवरी तक जुर्माने की राशि जमा नहीं करते हैं, तो 5 धाराओं के तहत उन्हें 3 वर्ष तक की सजा हो सकती है.

ट्रैफिक एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने कहा कि अगर कोई शख्स जुर्माना अदा नहीं करता है, तो ट्रैफिक पुलिस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और कोर्ट के द्वारा उन्हें सम्मन भिजवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि कोर्ट से जो भी सम्मन जाएगा उसके जिम्मेवार वे लोग ही होंगे जिन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया और ना ही फाइन जमा किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9 मार्च से होने वाली इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षाएं टली, जैक की बुलाई गई अहम बैठक

Next Post

अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को किया अलर्ट, कहा- सीमा पार से पाकिस्‍तान भेज रहा है हथियार और ड्रग्‍स

Next Post
कोरोना संकट के बीच गंदी राजनीति कर रहा विपक्ष: अमरिदर सिंह

अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को किया अलर्ट, कहा- सीमा पार से पाकिस्‍तान भेज रहा है हथियार और ड्रग्‍स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d