BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक कर रहा है रांची विश्वविद्यालय: आजसू

नामांकन लिस्ट में अंकित संपर्क संख्या से छात्राओं की निजता का हो रहा हनन: सीमा महतो

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक कर रहा है रांची विश्वविद्यालय: आजसू
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चांसलर पोर्टल के माध्यम से चल रहे नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा प्रकाशित नामांकन मेरिट लिस्ट में छात्र छात्राओं के मोबाइल नम्बर अंकित होने से छात्राओं की निजता का हनन हो रहा है. छात्राओं को कई अज्ञात नम्बर से कॉल या मैसेज के माध्यम से परेशान किये जाने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है. उक्त जानकारी आजसू नेत्री सह रांची महिला महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सीमा कुमारी महतो ने कही.

सीमा ने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से इस मामले की जानकारी कुलपति कार्यालय एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमर कुमार चौधरी को देते हुए नामांकन मेरिट लिस्ट से मोबाइल नम्बर हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा की अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्र छात्राओं के हित में कार्य करती आई है. यही कारण है कि विश्वविद्यालय द्वारा हुई गलती से हमने विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा कर अविलंब विषय की गंभीरता पर संज्ञान लेने का मांग किया है.

रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय की उपसचिव एवं आजसू की प्रखर नेत्री सोनाली कुमारी ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के द्वारा छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित यह बड़ी चूक हुई है. कई छात्राओं ने इससे संबंधित शिकायत मुझे और आजसू के विभिन्न महाविद्यालय के प्रतिनिधियों को की है.

मेरिट नामांकन सूची में अंकित मोबाइल नम्बर सार्वजनिक हो जाने से छात्राओं के साथ अभद्रता बढ़ गयी है. विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा और मानसिक रूप से प्रताड़ना से बचाने हेतु ठोस निर्णय लेने चाहिए.

उन्होंने कहा कि मोबाइल नम्बर सुगमता से उपलब्ध हो जाने से मनचलों एवं असामाजिक तत्वों को एक सुगम अवसर मिल जायेगा जिसके भयावह परिणाम भी सामने आ सकते है.

इस अवसर पर मुख्य रूप से आजसू के सीमा कुमारी महतो, सोनाली कुमारी, जमाल गद्दी, पप्पू कुमार महतो, शाहबाज आलम, अनिल कुमार राणा, सीमा कुमारी, साक्षी कुमारी आदि उपस्थित थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुहर्रम पर्व मनाने के लिए हुआ शांति समिति का आयोजन

Next Post

लगातार बिगड़ती जा रही प्रणब मुखर्जी की तबीयत, वेंटिलेटर सपोर्ट जारी

Next Post
लगातार बिगड़ती जा रही प्रणब मुखर्जी की तबीयत, वेंटिलेटर सपोर्ट जारी

लगातार बिगड़ती जा रही प्रणब मुखर्जी की तबीयत, वेंटिलेटर सपोर्ट जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d