संवाददाता,
रांची: इस वर्ष रांची विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एक लाख 3 हजार 662 विद्यार्थी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. ये मतदाता कुल 100 पदाधिकारी का चुनाव करेंगे. इनमें पीजी विभाग से पांच,14 कॉलेज से 70 और 5 बीएड कॉलेज से 25 पदाधिकारी होंगे. इनमें से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व उप-सचिव होंगे. छात्र संघ चुनाव का मतदान 19 सितंबर को और 20 सितंबर को मतगणना व शपथ ग्रहण किया जायेगा. वहीं 100 पदाधिकारी फिर विवि स्तर पर 5 पदाधिकारी को चुनेगें, और इसके लिए 27 सितंबर को चुनाव होगा और मतगणना व शपथ ग्रहण समारोह भी.
26 पीजी विभाग में 7714 वोटर है, वहीं 14 अंगीभूत कॉलेज में 95 हजार 144 वोटर और 5 बीएड कॉलेज में 804 वोटर है.
कॉलेज वार वोटरों की संख्या-
हिंदी – 553
इंग्लिश – 567
उर्दू – 133
बांग्ला – 30
संस्कृत – 77
दर्शनशास्त्र – 86
टीआरएल – 413
राजनीतिशास्त्र व लोक प्रशासन – 417
इतिहास – 423
अर्थशास्त्र – 338
मनोविज्ञान – 209
समाजशास्त्र व ह्यूमन राइट्स – 84
गृह विज्ञान व फैशन डिजाइनिंग – 81
भूगोल – 521
मानवशास्त्र व ग्रामीण विकास – 266
कॉमर्स – 692
भौतिकी व इलेक्ट्रॉनिकस एंड कम्युनिकेशन – 371
रसायनशास्त्र – 273
जंतुविज्ञान व एनवायर्नमेंटल साइंस – 348
बॉटनी व बॉयोटेक्नोलॉजी – 203
गणित व एमसीए – 647
भूगर्भशास्त्र – 233
योग – 184
आईएमएस – 414
पत्रकारिता विभाग – 119
परफार्मिंग आर्ट – 32

