रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज से देशभर में 12 जोड़ी ट्रेनें चलायी जा रही है. नई दिल्ली से यह कल (13 मई ) रांची भी पहुंचेगी. स्टेशन पर ही सभी यात्रियों की जांच होगी.
राज्य सरकार ने दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए व्यापक इंतजाम किये गये है. वहीं दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पहुंचने के लिए निजी वाहनों के लिए ई-पास निर्गत करने की बात की है, जिसके तहत 49 से अधिक सीटों वाली बस में सिर्फ 25 यात्री ही बैठ सकेंगे, जबकि 33 से 48 सीट में 20, छोटी बस में 15 यात्री बैठेंगे.
सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. घर से रेलवे स्टेशन तक आने के लिए कंफर्म टिकट ही पास माना जाएगा और ई-पास भी प्राप्त किया जा सकता है.
वहीं आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग रेलवे स्टेशन में की जाएगी. स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को राज्य सरकार के निर्धारित मापदंड के अनुसार क्वारंटाइन किया जाएगा, जबकि आगमन पर स्क्रीनिंग के बाद घर जाने के लिए यात्री द्वारा अपनी व्यवस्था की जाएगी.

