रांची: प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा के निर्देशन में रांची विमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 1. (प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर कुमारी उर्वशी) 2. (प्रोग्राम ऑफिसर डॉ गीता सिंह) और 3. (प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुरभि श्रीवास्तव) ने आज विश्व मृदा दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया.
विश्व मिट्टी दिवस की संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर वर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उदेश्य किसानों और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है. विश्व के बहुत से भागों में उपजाऊ मिट्टी बंजर और किसानो द्वारा ज्यादा रासायनिक खाद और कीड़ा मारने वाले दवा का इस्तेमाल करने से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आने के कारण इसकी उपजाऊ क्षमता में गिरावट आ रही है और यह प्रदूषण का भी शिकार हो रही है. इसलिए किसानो और आम जनता को इसकी सुरक्षा के लिए जागरूक करने की जरूरत है. 20 दसंबर 2013 को प्रति वर्ष 5 दसंबर को विश्व मिट्टी दिवस, मनाने का फैसला लिया गया था.
वर्तमान में विश्व की संपूर्ण मृदा का 33 प्रतिशत पहले से ही बंजर हो चुका है. उल्लेखनीय है कि हमारे भोजन का 95 प्रतिशत भाग मृदा से ही आता है. वर्तमान में 815 मिलियन लोगों का भोजन असुरक्षित है और 2 अरब लोग पोषक रूप से असुरक्षित हैं, लेकिन हम इसे मृदा के माध्यम से कम कर सकते हैं.
इस दिवस का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य के प्रति तथा जीवन में मृदा के योगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. 20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने 5 दिसंबर को प्रतिवर्ष ‘विश्व मृदा दिवस’ मनाने की पेशकश की थी जिसे संयुक्त राष्ट्र के द्वारा अपनाया गया . संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसी संकल्प के माध्यम से वर्ष 2015 को ‘अंतरराष्ट्रीय मृदा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी.
कार्यक्रम में लगभग 150 छात्राओं ने हिस्सा लिया. निबंध प्रतियोगिता में सामाजिक विज्ञान की छात्रा प्रशंसा सिंह को पहला स्थावन मिला. वहीं, द्वितीय स्थान सुप्रिया, हिंदी तथा तृतीय स्थान श्वेता मिश्रा राजनीति शास्त्र, तथा अंशु कुमारी, हिंदी ने प्राप्त किया.
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति कुमारी, अर्थशास्त्र द्वितीय स्थान निशा कुमारी मैथमेटिक्स, अंशु कुमारी हिंदी तथा तृतीय स्थान स्वेता मिश्रा, प्रेरणा जायसवाल, पॉलिटिकल साइंस ने प्राप्त किया. यह जानकारी कॉलेज की प्रेस इंचार्ज डॉ कुमारी उर्वशी ने दी.

