BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- रांची नगर निगम अब राजधानी के वैसे भवनों जो पास किये नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को निगम के टाउन प्लानर के नेतृत्व में एक टीम ने लालपुर के पीस रोड स्थित कुमार गल्र्स हॉस्टल के B-ब्लॉक को सील कर दिया. हॉस्टल को सील करने के लिए निगम के टाउन प्लानर श्रीकांत शरण दल टीम के साथ पहुंचे थे.

बताया गया कि हॉस्टल संचालक निगम द्वारा पास नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहा है. हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल बनाया जाना है, लेकिन इसका उपयोग यहां मेस, कार्यालय, वार्डन रूम व गेस्ट रूम के तौर पर किया जा रहा हैं. नक्शा शाखा की मानें, तो यह पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है. इस दौरान निगम ने हॉस्टल संचालकों को जल्द से जल्द पूरे सामानों को निकालने का निर्देश भी दिया. अधिकांश सामान निकालने के बाद निगम की टीम ने ग्राउंड फ्लोर में बने गेट को सील कर दिया.

ग्राउंड प्लोर का कुछ हिस्सा ही अभी सील किया गया
निगम की तरफ से बताया गया कि अधिकारियों ने हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया था. हालांकि इस फ्लोर पर कोई मुख्य द्वार या गेट नहीं है. इस कारण केवल अभी ग्राउंड प्लोर के कुछ हिस्से को ही सील किया गया है.

निगम मंगलवार को इसे पूरी तरह से सील करने की कार्रवाई करेगा. निगम की कार्रवाई के कारण यहां रहने वाली लड़कियां भी पूरी तरह से डरी सहमी थी.

हॉस्टल संचालिका बोली, कंगना रनौत से जैसा बर्ताव हुआ वैसा व्यवहार कर रही RMC
निगम की कार्रवाई के दौरान यहां की स्थिति थोड़ी बिगड़ती भी दिखी. जब हॉस्टल को सील किया जा रहा था, तो लॉज संचालिका ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर को ही पूरी तरह से सील करने से यहां रहने वाली लड़कियों के अंदर-बाहर जाने पर पूरी तरह से रोक लग जायेगी.

इस पर निगम के टीम ने कहा कि अगर पूरी तरह से सील नहीं किया गया तो फिर सील करने का मतलब क्या. एक रास्ता खुला रहने से लोग आराम से आ-जा सकेंगे. ऐसे में सील का कोई महत्व नहीं रह जायेगा.

इस पर संचालिका ने कहा कि जिस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ मुंबई में किया जा रहा था, उसी तरह से अब यहां भी निगम वहीं रवैया अपना रहा है. निगम अधिकारी यह ध्यान रखें कि कंगना ने वहां जैसे बीएमसी का हाल किया था. वही हाल यहां आरएमसी का किया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिमडेगा : सड़क के किनारे खड़ी कार पर ट्रक पलटा,दबने से एक कि मौत चार घायल,कार के परखच्चे उड़ गया

Next Post

किसानों के हित मे आन्दोलन का नाटक करने वाली पार्टी की सरकार में किसान बदहाल-भाजपा

Next Post
राजस्थान में गांव और किसान ने कांग्रेस को नकारा….प्रदीप वर्मा

किसानों के हित मे आन्दोलन का नाटक करने वाली पार्टी की सरकार में किसान बदहाल-भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d