साहेबगंज, पतना: भारत के संविधान दिवस के मौके पर जहां पुरे देश में आज संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. वहीं इस मौके पर रांगा थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने थाना परिसर में अपने पदाधिकारियों के साथ शपथ लेते हुए संविधान दिवस को मनाया.
मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासियों को हमारे देश की बनाएं हुए संविधान को मानना चाहिए.
इस मौके पर रांगा थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह, एसआई अनिल दुबे, एएसआई इम्तियाज खान, सुबोध सिंह, रामाशंकर यादव, मुंशी बिरेंद्र यादव, महिला सिपाही देवरानी मुख्य रूप से मौजूद थे.

