विश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज,पतना: रांगा थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की के निर्देश पर दिनांक 25/9/19 दिन बुधवार को बच्चा चोरी, एवं मॉबलिंचिंग जैसे गंभीर घटनाएं होने से संबंधित आमलोगों को जागरूक करने के लिए थाना परिसर से जागरूकता अभियान को रवाना किया गया. जिसमें माईक के द्वारा आमलोगों को इससे दूर रहने, किसी प्रकार के अफवाहों से बचने एवं इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी तुरंत थाना को देने को कहा गया है.
साथ ही सरकार द्वारा हाल ही में लागु किये गये मोटर वाहन अधिनियम को कड़ाई से सभी लोगों को पालन करने की अपील किया गया, ताकि आगे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े. इस मौके पर एएसआई शंभू सिंह, एएसआई इम्तियाज खान के अलावा पुलिस के जवान मौजूद थे.

