BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अघोर पीठ पर रंगोत्सव

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अघोर पीठ पर रंगोत्सव
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह ब्यूरो चीफ

डॉ रूप कुमार बनर्जी ने सर्वप्रथम मिष्ठान, फल एवं खाद्य सामग्री अबीर आदि को गुरुदेव के चरणों में अर्पित कर जल से पवित्र किया

गोरखपुर:- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अघोर पीठ आश्रम पर परंपरानुसार होलिकोत्सव का पर्व बड़े ही हर्ष और धूमधाम के साथ मनाया गया. पीठ प्रमुख परम श्रद्धेय गुरुदेव बाबा छबीले राम जी को भक्तों ने अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वचन जहां लिया वहीं पर गुरुदेव जी ने भी भक्तों को अबीर गुलाल लगाया कार्यक्रम की शुरुआत अघोर पीठ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी ने की. सर्वप्रथम उन्होंने मिष्ठान, फल एवं खाद्य सामग्री, अबीर आदि को गुरुदेव के श्री चरणों में अर्पित कर जल से उसे पवित्र किया. गुरुदेव का विधिवत श्रृंगार कर धूप, कपूर, भस्म, अबीर, पुष्प आदि से पूरे विधि-विधान से आरती की आरती के दौरान घंट, डमरु, शंख की ध्वनि गुंजित होती रही. बाबा की नाराम की जय, सरकार बाबा की जय, बाबा सिद्धार्थ गौतम राम की जय, बाबा छबीले राम की जय, हर हर महादेव की ध्वनि से पीठ परिसर गुंजायमान हो उठा. आरती के पश्चात उन्होंने गुरुदेव के श्री चरणों पर अबीर चढ़ाया. तत्पश्चात चांदी की पिचकारी से अपने आराध्य गुरुदेव परम श्रद्धेय बाबा श्री छबीले राम जी के ऊपर रंग स्वरूप गंगाजल डाला इसके बाद शुरू हुआ रंगोत्सव. भक्तों ने गुरुदेव समेत एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया. गले मिल होली की शुभकामनाएं आदान प्रदान की. सुबह शुरू हुआ रंगोत्सव देर दोपहर तक चलता रहा. कोरोनावायरस को देखते हुए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव हेतु आदेश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संध्या के समय महा आरती के पश्चात स्थानीय भक्तों के संगीतमय संकीर्तन का लोगों ने आनंद उठाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नशे की हालत में चाचा, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

Next Post

कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई कमजोर पड़े मुख्यमंत्री योगीआदित्‍यनाथ

Next Post
कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई कमजोर पड़े मुख्यमंत्री योगीआदित्‍यनाथ

कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई कमजोर पड़े मुख्यमंत्री योगीआदित्‍यनाथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d