रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राण की आहुति दी. महान वीरांगना का शौर्य चिरकाल देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

