BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वीप के तहत रैप शो का अयोजन, मतदान के लिए किया गया जागरुक

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in Uncategorized
स्वीप के तहत रैप शो का अयोजन, मतदान के लिए किया गया जागरुक

स्वीप के तहत रैप शो का अयोजन, मतदान के लिए किया गया जागरुक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वीप के तहत रांची के न्यूक्लियस मॉल परिसर में रैप शो का आयोजन किया गया. जिसमें रांची हिपहॉप के कलाकारों ने अलग-अलग प्रस्तुति दी और लोगों से 12 दिसंबर को अवश्य वोट करने की अपील की. इस दौरान उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी सौमित्र शुक्ला एवं नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर ने मौजूद लोगों को मतदान से संबंधित अलग-अलग जानकारी दी. वहां मौजूद लोगों से मतदान से संबंधित सवाल भी पूछे गये और सही जवाब देनेवालों को उपहार भी दिया गया.

उपविकास आयुक्त ने कहा कि आखिर क्या वजह है हम जागरुक होते हुए भी वोट डालने नहीं जाते, ग्रामीण इलाकों की तुलना में राजधानी में कम वोटिंग होती है, हमें राजधानी को वोटिंग में आगे ले जाना है. उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं तो आप नोटा का इस्तेमाल करें लेकिन अपना वोट जरुर रजिस्टर करवायें.

स्वीप के वरीय प्रभारी ने लोगों को बताया कि मतदाता सूची में नाम होने पर कौन-कौन से अलग दस्तावेज दिखाकर आप वोट कर सकते हैं. कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस बार आपको लाइन में लगने की चिंता भी नहीं होगी, चुनाव आयोग द्वारा क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है. आप टोकन लेकर अपनी बारी में वोट डाल सकते हैं. साथ ही लोगों को पीडब्ल्यू वोटर्स को दी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गयी.

रैप शो के दौरान हिपहॉप रांची ग्रुप की ओर से मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए कई प्रस्तुति दी गयी. इस बीच युवाओं ने एक साथ मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर इस बार वोट अवश्य करने की बात कही. वहां मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल पर सी-विजिल ऐप भी डाउनलोड किया. सबसे पहले ऐप डाउनलोड करनेवाले को उपहार स्वरुप चॉकलेट दिया गया.

उपविकास आयुक्त ने बताया कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से आप आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी ऑनलाइन रजिस्टर्ड कर सकते हैं. रांची हिपहॉप ग्रुप की ओर से ताबिश अली, एमसी स्पैज, हर्ष सोनी, एजे स्टार, लिल फोइनिक्स, अजीत और रॉनी द रैपर ने प्रस्तुति दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पारा टीचर संघ के प्रतिनिधियों ने सरयू राय से मुलाकात कर समर्थन देने का दिया भरोसा

Next Post

आजसू प्रत्यासी मुन्ना सिंह ने सोनारी मंडल का उद्घाटन किया

Next Post
आजसू प्रत्यासी मुन्ना सिंह ने सोनारी मंडल का उद्घाटन किया

आजसू प्रत्यासी मुन्ना सिंह ने सोनारी मंडल का उद्घाटन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d