रांची: रांची जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित घर में अकेली लड़की को देखकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, वहीं पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है.

