BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस की पिस्टल छीन कर भाग रहा था रेप आरोपी, फायरिंग में घायल

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
पूजा करने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में बुधवार को एक युवक ने 8 साल की बच्ची को चाकू दिखाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बाद में पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां से एक चाकू भी मिला. पुलिस जब मौका-ए-वारदात से वापस लौट रही थी तभी रेप आरोपी सोनू ने उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनकर गोली चलाते हुए वहां से भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही उसके पास से छीनी हुई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है. घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला आस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए इसे पुलिस टीम के साथ मोजरबेयर कंपनी के पीछे ले जाया गया था. तभी इसने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा.

पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की और इसके पैर में गोली लग गई. वह जमीन पर गिर गया. पुलिस ने इसके पास से छीनी हुई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई जल्द ही खत्म की जाएगी.

सोनू नाम का यह आरोपी, मूल रूप से ग्रेटर नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव जॉनचना का निवासी है. वो जॉब की तलाश में अपने दोस्तों से मिलने थाना सुरजपुर क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित गुर्जर कॉलोनी आता था.

बुधवार सुबह भी वही हुआ जब सोनू अपने दोस्त के यहां आया. जिसके बाद उसने वहां खेल रही एक 8 वर्षीय बच्ची को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, उसने तुरंत टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

https://bnnbharat.com/worshiping-mother-katyayani-on-the-sixth-day/
https://bnnbharat.com/world-corona-update-number-of-infected-31/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Next Post

चुनाव आयोग का कमलनाथ को नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

Next Post
भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है, क्या धर्म पर उनका पेटेंट है: कमलनाथ

चुनाव आयोग का कमलनाथ को नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d