पटना: पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है, टुनटुन मांझी नामक व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले की 8 साल की नाबालिक बच्ची से रेप किया. बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने रेप के आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की. आरोपी की हालत बिगड़ गई.
पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी और पीड़ित को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच ले गए. अस्पताल बच्ची का जहां मेडिकल किया जा रहा है. वही आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई.
अगमकुआं थाना के एस आई ने बताया की हमें सूचना मिली थी की एक 8 साल की बच्ची के साथ अगमकुआं इलाके के नया टोला में रेप हुआ है. उसके बाद हमलोग वहां पहुंचे तो पाया की आरोपी की लोगों द्वारा जमकर पिटाई की जा रही थी. किसी प्रकार आरोपी को भीड़ से अलग किया गया और दोनों पक्ष को पटना के पीएमसीएच लाया गया है.
पीड़ित लड़की की जहाँ मेडिकल किया जा रहा है वही आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई है ,रेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है ,दिन दहाड़े पटना शहर में रेप की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है यह सरकार और पुलिस के लिए शर्मिंदगी वाली बात है लगता है पुलिस का खौफ अपराधियों के ऊपर से पूरी तरह से ख़त्म हो गया है.
पीड़ित बच्ची की मां ने कहा कि पड़ोस का रहने वाला टुनटुन मांझी मेरी 8 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम कर रहा था, बच्ची को जब मैं खोजने निकली को पड़ोस की एक महिला ने बताया कि तुम्हारी बच्ची को टुनटुन मांझी के साथ देखा था.
जब उसके रूम में गई तो देखा की वो मेरी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था उसके बाद मैंने शोर मचाया और लोग जुट गए सब ने उसकी पिटाई की है.
उपेंद्र कुमार सिंह एस आई अगमकुआं थाना ने हमलोग गस्ती में थे. सूचना मिली कि नयाटोला के जाकिर हुसैन कॉलोनी में बच्ची के साथ रेप हुआ है. जब हमलोग वहां पहुंचे तो पाया की लोग आरोपी को पीट रहे थे. उसे बचाया गया. फिर इलाज के लिए पीएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. वहीं नाबालिक लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है.

