BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रैपिड एक्शन फोर्स ने किया मार्च

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in Uncategorized
रैपिड एक्शन फोर्स ने किया मार्च

रैपिड एक्शन फोर्स ने किया मार्च

Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: लोहरदगा में कफ्र्यू के बाद स्थिति सामान्य होने और प्रशासन द्वारा स्कूल कॉलेज खोलने के आदेश दिए जाने के बाद एक फरवरी को स्कूल कॉलेजों में थोड़ी चहल-पहल दिखी. सरकारी दफ्तर खुले, लेकिन बैंकों की हड़ताल के कारण ज्यादातर बैंक बंद रहे. इस बीच जिले में अशांति फैलाने की कोशिशों की सूचना पर प्रशासन सतर्क और सक्रिय रहा. रैपिड एक्शन फोर्स लोहरदगा की सड़कों पर मार्च करती नजर आ रही है.

आम आवाम से शांति और समरसता कायम करने के लिए आगे आने की अपील की जा रही है. रैपिड एक्शन फोर्स जमशेदपुर सी- 106 बटालियन की महिला और पुरुष यूनिट महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात की गई है.
रैफ के उप कमांडेंट राकेश कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा उपरांत प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया. लोहरदगा थाने से कुरैशी मोहल्ला, अमला टोली, अंजुमन मोहल्ला, नेताजी सुभाष चैक, अंबेडकर नगर, तैगी नगर, बरवा टोली, थाना चैक, अजय उद्यान, न्यू रोड, पतराटोली आदि जगहों पर रैफ के जवान मार्च करते दिखे. जिन घरों और संस्थानों में सरस्वती पूजा हुई है, वहां जवानों ने प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए लोगों को प्रेरित किया.

कमांडेंट राकेश कुमार ने कहा कि लगातार रैफ द्वारा किए जा रहे फ्लैग मार्च के कारण लोगों में प्रशासन और पुलिस के प्रति विश्वास कायम हुआ है. असामाजिक और अराजक तत्व अपनी कारगुजारियों को अंजाम नहीं दे सकते. फ्लैग मार्च में उपायुक्त आकांक्षा रंजन, पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक भी कुछ जगहों पर शामिल हुए. आम नागरिकों से अधिक संख्या में एक जगह इकट्ठा नहीं होने की अपील की. बहकावे में नहीं आने और अफवाह नहीं फैलाने को कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदर प्रखंड के हेसलबार पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों के कार्यो की प्रशंसा

Next Post

पद्मश्री मधु हंसमुख मंसूरी ने सीएम से मुलाकात की

Next Post
पद्मश्री मधु हंसमुख मंसूरी ने सीएम से मुलाकात की

पद्मश्री मधु हंसमुख मंसूरी ने सीएम से मुलाकात की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d