नाबालिग अनुसूचित जाति छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला
चतरा:- चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति की नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित मयूरहंड थाना की विशेष छापेमारी टीम ने घटना में शामिल दोनों नामजद अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के अंदर आज गिरफ्तार कर लिया है.
घटना को अंजाम देने के बाद जिला छोड़कर भागने के दौरान दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हजारीबाग और गुमला जिले के अलग-अलग स्थानों से हुई है. गौरतलब है कि मयूरहंड थाना क्षेत्र के महेशा जंगल में स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि इस दौरान आरोपियों के मोटरसाइकिल को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया था. जिसके बाद जहां पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने में जुटी थी. वही घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जिला छोड़कर भागने के फिराक में जुटे थे.

