BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“राष्ट्रीय एकता शिविर“ ,14 राज्यों के 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिखाएंगे अपनी संस्कृति

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in Uncategorized
“राष्ट्रीय एकता शिविर“ ,14 राज्यों के 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिखाएंगे अपनी संस्कृति

“राष्ट्रीय एकता शिविर“ ,14 राज्यों के 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिखाएंगे अपनी संस्कृति

Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: पलामू जिले में युवा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत 4 फरवरी 2020 को शिविर का अधिकारिक रूप से उद्घाटन पारंपरिक कलशा द्वीप प्रज्वलित कर उपायुक्त- सह -जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने किया. 3 फरवरी से 7 फरवरी तक चलने वाले इस राष्ट्रीय एकता शिविर में देशभर के 14 राज्यों से आए 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एक दूसरे को अपनी संस्कृति से अवगत कराएंगे. शिविर में देशभर के 123 डेलिगेट्स भी शामिल होंगे.

पारंपरिक ढंग से हुआ समारोह में उपायुक्त का स्वागत

राष्ट्रीय एकता शिविर में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि का स्वागत झारखंड के पारंपरिक मांदर की थाप तथा बच्चियों ने लोक नृत्य के साथ किया.

विविधता में एकता ही हमारी ताकतः उपायुक्त

उद्घाटन समारोह में मौजूद उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने वहां मौजूद लोगों को झारखंडी जोहार अर्पित कर उनका अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे देश में रहते हैं जिसमें विविधता में एकता है, और यही हमारी ताकत है. उपायुक्त ने कहा कि समाज जितना ही विविध होता है उस समाज में स्थिरता बढ़ जाती है. ऐसे समाज मे समस्याओं का निष्पादन बहुत ही स्थिर तरीके से हो जाता है. उपायुक्त ने कहा कि मनुष्य के अंदर एक ऐसी प्रवृत्ति होती है जिससे वह अपने समाज के बाहर के लोगों से जितना मिलता है मनुष्य के अंदर क्वालिटी बढ़ती चली जाती है.

उन्होंने कहा कि हमारे देश में पूरा विश्व समाया हुआ है. 29 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश की संस्कृतियों को मिलाकर हमारा देश किसी दूसरे देश से कम नहीं है. उन्होंने देशभर से आए प्रतिभागियों से कहा कि यहां आने से पूर्व झारखंड के प्रति आपके मन में पूर्वानुमान होगा. आशा है कि जब आप यहां से जाएंगे तो आपके मन में झारखंड के प्रति एक अलग सोच होगी. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान करने का अवसर देते है जो अंततः राष्ट्रीय हित में उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करेगा. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधि एक साथ रहते हैं. एक दूसरे की सभ्यता, रहन-सहन, खानपान को देखते हैं जिससे एकात्मकता की भाव प्रत्येक युवाओं में जगती है. उपायुक्त ने क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मे. संधर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही कह प्रतिभागियों को जीवन के पथ में हमेशा अग्रसर रहने की बात कही.

उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद नेहरू युवा केन्द्र की झारखंड स्टेट डायरेक्टर रीता भगत ने कहा कि पलामू जिले में राष्ट्रीय एकता शिविर के आयोजन से पलामू का नाम पूरे देश मे होगा. पलामू में देशभर से आये प्रतिभागियों की गूंज सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे झारखंड में कल से ही गूंज रही है. उम्मीद है देशभर से आये प्रतिभागियों को झारखंड, खासकर पलामू पसंद आएगा.

मौके पर मौजूद सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा को नेहरू युवा केंद्र तत्वावधान राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन पलामू जिले में हो रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है. प्रशासन की तरफ से सफल प्रयास करते हुए आपके सुख सुविधा तथा आपके मान सम्मान के लिए आपके खान-पान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. आप लोग यहां से जाएं तो पलामू की एक सुखद छवि लेकर जाएं और यहां बार बार आने का दिल करे. उन्होंने कहा कि भारत माता एक फूल है और हम सभी राज्यों की संस्कृति मालियों की तरह इसकी सिंचाई करते हैं.

विभिन्न संस्कृतियों का गढ़ है झारखंड

कार्यक्रम में सिक्किम से आई मिलन सूबा ने कहा कि झारखंड के बारे में लोगों के बीच काफी भ्रम फैला हुआ था. हम झारखंड को नक्सलवाद से ग्रसित राज्य मानते थे, पर यहां आने के बाद हमें ऐसा एहसास हुआ कि झारखंड में भी नक्सलवाद सिर्फ एक भ्रम है. झारखंड में आकर हमें झारखंड के विभिन्न संस्कृति तथा लोक नृत्य के बारे में जानकारी मिली.

प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है झारखंड

असम से आए नयन ज्योति बोरा ने कहा कि झारखंड आगर उन्हें काफी सुकून मिल रहा है. खासकर यहां की प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें काफी भा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में असम की ही तरह अनेकों संस्कृति मौजूद है.

जम्मू-कश्मीर और झारखंड दोनों एक जैसे

जम्मू और कश्मीर से आए पिंकी राठौड़ ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से हमें एक दूसरे राज्य के बारे में जानने का अवसर मिल रहा है. जिस तरह झारखंड में नक्सलवाद को लेकर गलतफहमी फैली हुई है ठीक उसी तरह हमारे जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को लेकर भ्रांतियां फैली हुई है. हमें इन सब से उठकर दोनों राज्यों में टूरिज्म को बढ़ाने की आवश्यकता है.

शिविर में होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बताते चलें कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के तरफ से 3 फरवरी से 7 फरवरी 2020 तक होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर अलग-अलग विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के संस्कृति एवं सभ्यता को जानने के लिए तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा शिविर के दौरान भाषण तथा वाद- विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, एकता रैली का आयोजन होगा. साथ ही विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को पलामू के प्राकृतिक तथा दर्शनीय स्थल का भ्रमण भी कराया जाएगा.

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरी के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, नेहरू युवा केंद्र की स्टेट डायरेक्टर रीता भगत, डिप्टी डायरेक्टर हनी सिन्हा, पलामू जिला नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पवन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल बस व बोलेरो के बीच टक्कर, दो की मौत

Next Post

ग्लाइडर हादसे के बाद सभी उड़ान प्रशिक्षण पर रोक

Next Post
ग्लाइडर हादसे के बाद सभी उड़ान प्रशिक्षण पर रोक

ग्लाइडर हादसे के बाद सभी उड़ान प्रशिक्षण पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d