रांची: राज्य सरकार ने प्रधान मुख्य संरक्षक रैंक के अफसर एके रस्तोगी को स्पेशल सेक्रेट्री पद से हटा दिया है. उनकी सेवा वन विभाग को वापस सौंप दी है. वे लंबे समय से वन विभाग में थे.

वहीं सर्वेश सिंघल को जैप आईटी का सीईओ बनाया गया है. सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वन विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया.

