BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Ratan Tata Birthday : जानें उनकी सफलता के राज

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

RANCHI:-रतन टाटा ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में न ही भारत में और न ही दुनिया में किसी को परिचय देने की जरूरत है. आज इन्हीं रतन टाटा का जन्मदिन है. रतन टाटा हालांकि सक्रिय रूप से टाटा ग्रुप से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनकी सलाह आज भी टाटा ग्रुप के लिए बड़ा सहारा है. रतन टाटा ऐसे कारोबारी मुखिया रहे हैं, जिनको कंपनी रिटायर नहीं करना चाह रही थी, लेकिन उन्होंने हाथ जोड़ कर विदा ली थी. बहुत ही कम ऐसे लोग मिलते हैं. टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा कारोबारी ग्रुप है, और यह मालिकाना ढांचे की जगह ट्रस्‍ट के रूप में चलता है. टाटा ग्रुप अपनी कमाई का करीब 65 फीसदी मुनाफा समाज में भलाई के लिए खर्च कर देता है. आज रतन टाटा का जन्म दिन (जन्म 28 दिसंबर 1937) है. रतन टाटा का जन्‍म गुजरात के सूरत में हुआ था. रतन टाटा नवल टाटा के बेटे हैं, जिन्हें नवजबाई टाटा ने गोद लिया था. रतन टाटा के माता-पिता 1948 में एक दूसरे से अलग हो गए थे. तब रतन टाटा 10 वर्ष और उनके छोटे भाई जिम्मी 7 साल के थे. तब जमशेदजी टाटा के बेटे रतनजी टाटा की पत्नी नवाजबाई ने इन्हें गोद ले लिया था. उन्होंने इनका लालन पालन किया, जिन्हें रतन टाटा अपनी दादी मानते हैं.

पहले जानें रतन टाटा ने कहीं ये 5 बड़ी बातें

-लोग आप पर जो पत्थर फैंकते हैं, उसका उपयोग स्मारक बनाने में करें.

-आगे बढ़ने के लिए हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव जरूरी है, क्योंकि ईसीजी में सीधी लाइन का मतलब होता है, हम जिंदा नहीं है.

-अगर आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें. पर अगर आप लंबा चलना चाहते हैं, तो साथ चलें.

-मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता, मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित करता हूं.

-लोहे को उसकी खुद की जंग के अलावा कोई नहीं नष्ट कर सकता. इसी तरह किसी व्यक्ति को उसके खुद के माइंडसेट के अलावा कोई खत्म नहीं कर सकता.

रतन टाटा बारे में 6 महत्वपूर्ण पड़ाव

1. रतन टाटा 1991 में जेआरडी टाटा के बाद समूह के पांचवें अध्यक्ष बने.

2. रतन टाटा को 2000 में पद्‍मभूषण और 2008 में पद्‍म विभूषण से सम्मानित किया गया.

3. रतन टाटा ने टेटली, जगुआर लैंड रोवर और कोरस जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया.

4. रतन टाटा ने नैनो जैसी लखटकिया कार बनाकर आम आदमी का कार का सपना पूरा किया.

5. रतन टाटा के दौर में ही इंडिका जैसी कार भी बाजार में लांच की गई.

6. टाटा ने विकसित देशों की कई ऐसी कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया जो अपने देश में सुपर ब्रांड थीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची प्रेस क्लब ने विक्रमादित्य प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

Next Post

माओवादियों का नापाक मंसूबा विफल, 22 केन बम बरामद

Next Post
माओवादियों का नापाक मंसूबा विफल, 22 केन बम बरामद

माओवादियों का नापाक मंसूबा विफल, 22 केन बम बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d