BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतों में कटौती

by bnnbharat.com
June 30, 2019
in Uncategorized
NDTV Khabar
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली 30 जून: तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर घट गया है. एक जुलाई से दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल का सिलेंडर 637 रुपये में उपलब्ध होगा. तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के बाजार मूल्य में कमी आने के साथ ही सब्सिडीयुक्त घरेलू सिलेंडर के लिये भी रिफिल लेते समय 100.50 रुपये कम देने होंगे. सब्सिडी युक्त सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं को एक जुलाई से रिफिल प्राप्त होने पर 737.50 रुपये के बजाय 637 रुपये का भुगतान करना होगा. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आये बदलाव के प्रभाव स्वरूप एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में कमी आई है. नई दर एक जुलाई से प्रभावी होगी. सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर के लिये उपभोक्ताओं को रिफिल लेते समय बाजार मूल्य पर भुगतान करना होता है. उसके बाद सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है. उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं. एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में आई ताजा गिरावट के बाद उपभोक्ता को 142.65 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी राशि मिलने पर जुलाई 2019 में सिलेंडर की प्रभावी दर 494.35 रुपये बैठेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वर्ण जयंती पार्क में हुल स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी शहीद सिद्धू- कानू को पुष्प अर्पण

Next Post

फूटपाथ दुकानदार फुट, कोई जायेगा मार्केट तो कोई करेगा विरोध

Next Post
फूटपाथ दुकानदार फुट, कोई जायेगा मार्केट तो कोई करेगा विरोध

फूटपाथ दुकानदार फुट, कोई जायेगा मार्केट तो कोई करेगा विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d