BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य में गरीबों तक नहीं पहुंच रहा राशन, केंद्र सरकार ने जारी किया 3 महीने का अनाज: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
राज्य में गरीबों तक नहीं पहुंच रहा राशन, केंद्र सरकार ने जारी किया 3 महीने का अनाज: दीपक प्रकाश

राज्य में गरीबों तक नहीं पहुंच रहा राशन, केंद्र सरकार ने जारी किया 3 महीने का अनाज: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गोदामों में अनाज भरे पड़े हैं, परंतु गरीबों तक उसे पहुंचाने में विफल है.

केंद्र सरकार ने तीन महीने का राशन राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी हैं. गरीबों तक राशन वितरण की पूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन पर है, परन्तु लगातार राज्य के विभिन्न जिलों से राशन दुकान बंद रहने, गरीबों को राशन नहीं मिलने की शिकायत, दुमका, जामताड़ा रामगढ़ आदि जिलों से मिल रही.

उन्होंने कहा कि राज्य में भूख से मौत की खबरें लगातार आ रही है. हालांकि, सरकारी तंत्र ने प्रभाव का दुरुपयोग कर इसे ढ़कने का पूरा प्रयास किया है.

प्रकाश ने कहा कि जिलों में प्रशासनिक पदाधिकारी भाजपा एवं अन्य कई संस्थाओं के द्वारा लॉकडाउन की स्थिति में गरीबों तक पहुंचाये जा रहे भोजन एवं राशन वितरण को भी रोकने का प्रयास कर रहे हैं. हेमंत सरकार गरीबों की सेवा करने से भी रोक रही है जो दुर्भाग्यजनक है.

कोरोना संकट में जांच की चिंता नहीं

प्रकाश ने कहा कि धनबाद मेडिकल अस्पताल में पिछले पांच दिनों से वायरस जांच की मशीन पड़ी है. जिसका हेमंत सरकारअभी तक उद्घाटन, डेमो भी नहीं करा सकी है. यह इस सरकार की संवेदनहीनता और निकम्मेपन को झलकाता है. एक तरफ सरकार सुविधाओं के अभाव का रोना रोती है वही उपलब्ध साधन का उपयोग नहीं कर पा रही.

प्रकाश ने कहा कि धनबाद हॉस्पिटल से संथाल परगना, कोयलांचल एवम हजारीबाग प्रमंडल के मरीजों की जांच हो सकती है. उन्होंने सरकार से जांच को शीघ्र चालू कराने का अनुरोध किया. उन्होंने दोषी पदाधिकारी को चिन्हित कर दंडित किये जाने की मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में एक लाख से अधिक लोग होम क्वारंटाइन

Next Post

समाज सेवी केदार साव ने ली सहिया दीदी की सुध, बांटे फेस मास्क व ग्लब्स

Next Post
समाज सेवी केदार साव ने ली सहिया दीदी की सुध, बांटे फेस मास्क व ग्लब्स

समाज सेवी केदार साव ने ली सहिया दीदी की सुध, बांटे फेस मास्क व ग्लब्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d