BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रत्नागिरी में टूटा डैम, 2 की मौत कई लापता

by bnnbharat.com
July 3, 2019
in Uncategorized
रत्नागिरी में टूटा डैम, 2 की मौत कई लापता
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र में आसमान में छाए बादलों और लगातार हो रही बारिश के चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मंगलवार को पुणे के अलावा मुंबई के मलाड और कल्याण में दीवारें गिरने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अब लगातार हो रही बारिश की वजह से रत्नागिरी में तवरे डैम टूट गया है। इस वजह से डैम के पास बसे करीब 7 गांवों में बाढ़ आ गई है और अचानक हुए इस हादसे में गांवों के करीब दो दर्जन लोग गायब बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने दो शव बरामद किए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वॉलेंटियर्स के अलावा एनडीआरएफ टीम को भी बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तवरे डैम में बारिश के चलते पहले ही जलस्तर बहुत बढ़ गया था, जिसके बाद यह हादसा हो गया।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर महाराष्ट्र के तट के ऊपर बादलों का असर दक्षिण गुजरात और आसपास के इलाकों में होने की संभावना है। मुंबई में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई इलाकों में लोगों को घर से मौसम के अपडेट्स देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है। ऐसे में साफ है कि बारिश मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में अभी मुश्किल हालात पैदा कर सकती है।
इससे पहले मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद मलाड के कुरार इलाके में दीवार गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की तादाद 18 से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं, 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल, केईएम हॉस्पिटल, कांदीवली के शताब्दी हॉस्पिटल, मलाड के एमडब्ल्यू देसाई हॉस्पिटल और अंधेरी के कूपर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, कल्याण में बारिश के बाद दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UP : भ्रष्टाचार की जंग में ‘एंटी करप्शन पोर्टल’ मजबूत योद्धा

Next Post

जगन्नाथ़ मंदिर से रथ निकलने को तैयार , तैयारियां जोरों पर

Next Post
जगन्नाथ़ मंदिर से रथ निकलने को तैयार , तैयारियां जोरों पर

जगन्नाथ़ मंदिर से रथ निकलने को तैयार , तैयारियां जोरों पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d