BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Breaking: कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को ईडी ने किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 20, 2019
in Uncategorized
Breaking: कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को ईडी ने किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 354.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में उद्योगपति रतुल पुरी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

रतुल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं.पुरी मोजरबेयर के पूर्व कार्यकारी निदेशक भी रह चुके हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रतुल पुरी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

मुकदमा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दायर 354.51 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले मामले में दर्ज किया गया था. जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 अगस्त को पुरी को 20 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था.

Also Read This : चंद्रयान-2 की आज अग्नी परीक्षा, चाँद के कक्षा में करेगा प्रवेश

बता दें रतुल पुरी 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले की जांच के दायरे में भी हैं. लेकिन अब ED ने उन्हें बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले ED ने अदालत में ये बात भी कही थी रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड के मामले में जांच से बच रहे हैं. हालांकि पुरी ने अपने खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द करने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की थी.

जांच एजेंसी ने पुरी की इस याचिका का विरोध कर कहा है कि उसने कई बार पुरी को बुलाया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. पुरी के वकील विजय अग्रवाल ने दावा किया है कि पुरी जांच में सहयोग करना चाहते हैं लेकिन एजेंसी उनके प्रति निष्पक्ष नहीं रही है.

अग्रवाल ने बाताया, “वो ED के साथ जांच में शामिल होना चाहते हैं लेकिन ED ने उन्हें ईमेल भेज दोपहर एक बजे बुलाया, जो कि ठीक नहीं है. कोई व्यक्ति इतने कम समय के नोटिस में जांच में कैसे शामिल हो सकता है. फिलहाल अदालत ने पुरी की याचिका पर अपना आदेश 21 अगस्त कर के लिए सुरक्षित रख लिया है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जयपुर जा रहे Air India के विमान में आग, इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में

Next Post

अभ्यास मैच में विहारी, रहाणे का अर्धशतक, मुकाबला ड्रा

Next Post
अभ्यास मैच में विहारी, रहाणे का अर्धशतक, मुकाबला ड्रा

अभ्यास मैच में विहारी, रहाणे का अर्धशतक, मुकाबला ड्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d