BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका के एक नाइटक्लब में रतुल पुरी ने एक दिन में खर्च कर दिए 7.8 करोड़ रुपये

by bnnbharat.com
October 20, 2019
in Uncategorized
अमेरिका के एक नाइटक्लब में रतुल पुरी ने एक दिन में खर्च कर दिए 7.8 करोड़ रुपये

Ratul Puri spent 7.8 crores in one day in a nightclub in America

Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा खुलासा किया है. मनी लांड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में बताया गया है कि पुरी ने अमेरिका के एक नाइटक्लब में एक दिन में 11,43,980 डॉलर यानी 7.8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे. पुरी के अलावा चार्जशीट में उनके सहयोगी और मोजर बेयर इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड का भी नाम है. पुरी मोजर बेयर के कार्यकारी निदेशक हैं. ईडी ने चार्जशीट में कहा, ‘लेनदेन का सत्यापन किया गया और यह पता चला कि लेनदेन का इस्तेमाल भारत और विदेश में तमाम महंगे होटलों में ठहरने के लिए किया गया. प्रोवोकेटर नाम के एक नाइट क्लब में पुरी ने एक रात में 11,43,980 डॉलर (करीब 7.8 करोड़ रुपये) खर्च किए गए.’

एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि नवंबर 2011 और अक्तूबर 2016 के बीच पुरी का निजी खर्च 4.5 मिलियन डॉलर यानी 32 करोड़ रुपये का रहा है. चार्जशीट में आकलन किया गया है कि पुरी ने लगभग 8,000 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग की है जो शुरुआती अनुमान से काफी ज्यादा है.

ईडी ने दावा किया है कि मोजर बेयर ने बैंकों से मिले कर्ज को अपनी सब्सिडियरी कंपनियों को हस्तांतरित किया है. ईडी का कहना है कि फर्जी कंपनियों के जरिए मनी लांड्रिंग की गई. ईडी ने चार्जशीट में दर्जनों सब्सिडियरी कंपनी का उल्लेख किया है जिसमें पैसे को भेजा गया.

दिल्ली की अदालत में दाखिल 110 पन्नों की चार्जशीट में ईडी का कहना है, ‘बीते कुछ सालों में मोजर बेयर ने अपनी सब्सिडियरी और सहयोगी कंपनियों में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया.’ मोजर बेयर और उसके निदेशकों और प्रमोटरों पर आरोप है कि उन्होंने बैंकों और अन्य बैंकिंग संस्थानों से कंपनी को व्यापार के उद्देश्य से मिले कर्ज का निजी इस्तेमाल में दुरुपयोग किया.

बता दें कि रतुल पुरी 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी चॉपर घोटाले में भी आरोपी हैं. उन्हें मनी लांड्रिंग मामले में 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. तब से वह जेल में हैं. इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 25 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमलेश तिवारी मर्डरकेस: पुलिस के हाथ लगा खून से सना भगवा कुर्ता और बैग…

Next Post

केमिकल प्लांट में अचानक लगी भीषण आग

Next Post
केमिकल प्लांट में अचानक लगी भीषण आग

केमिकल प्लांट में अचानक लगी भीषण आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d