BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में लौटी रौनक, 343 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 14 हजार के करीब

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 343.50 अंक (0.73 फीसदी) की बढत के साथ 47,217.86 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.90 अंक यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 13,920.40 के स्तर पर खुला. इस सप्ताह मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद थे. 928 शेयरों में तेजी आई और 203 शेयरों में गिरावट आई थी. वहीं 26 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स इस साल पहली बार 47000 के स्तर से नीचे बंद हुआ था.

इससे पहले कई दिनों से बाजार में गिरावट का सिलसिला था. इंडेक्स 21 जनवरी को 50,184 पर पहुंचा था. सरकारी डाटा के अनुसार, पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) निवेश 58.37 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में निवेशित 47.67 अरब डॉलर की तुलना में 22 फीसदी ज्यादा है. आठ महीनों एफडीआई का यह आंकड़ा सबसे अधिक है. इसी अवधि के दौरान शेयर बाजार में एफडीआई 43.85 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा है.

बजट से पहले जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

आम बजट से पहले मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. विशेषज्ञों ने यह राय जताई है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि, ‘आने वाले दिनों में केंद्रीय बजट तथा मासिक सौदों की समाप्ति से पहले बाजार में उथल-पुथल रह सकती है. कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार के उतार-चढ़ाव को बढ़ाएंगे.’

बजट से मिलेगी सेंसेक्स की यात्रा को दिशा

बीएसई सेंसेक्स ने पिछले सप्ताह पहली बार 50,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार किया. ऐसे में बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आगामी दिनों में बाजार में मुनाफावसूली का सिलसिला चल सकता है. विश्लेषकों ने कहा कि अब सभी की निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है. बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी. बीते साल कोरोना वायरस महामारी के बीच बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24 मार्च को अपने एक साल के निचले स्तर 25,638.9 अंक पर आ गया. हालांकि, आगे साल के दौरान सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर तक चला गया. 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टीसीएस और एक्सिस बैंक के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले. शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति रिलायंस, एम एंड एम, एल एंड टी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा शामिल हैं.

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 522.38 अंक (1.11 फीसदी) ऊपर 47,396.74 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 34.80 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 13,852.30 के स्तर पर था.

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 377.99 अंक (0.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 47,031.94 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी 113.10 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 13,854.40 के स्तर पर खुला था. 

गुरुवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. सेंसेक्स 535.57 अंक यानी 1.13 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 46874.36 के स्तर पर बंद हुआ था. इस साल पहली बार इंडेक्स 47000 के स्तर से नीचे बंद हुआ. वहीं निफ्टी 149.95 अंक (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 13817.55 के स्तर पर बंद हुआ था. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन के बीच अन्ना हजारे का ऐलान, कल से शुरू कर रहे हैं अनशन

Next Post

रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला

Next Post
रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला

रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d