BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के स्कूलों में लौटेगी रौनक, जानें किन राज्यों में जनवरी से चलेगी क्लास

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
झारखंड के स्कूलों में लौटेगी रौनक, जानें किन राज्यों में जनवरी से चलेगी क्लास
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जहां कई राज्य सरकारें स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले को स्थगित कर रही हैं, वहीं झारखंड में कल (17 दिसंबर) से 10 वीं से 12 वीं के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं फिर से शुरू हुईं. वहीं असम सरकार ने भी एक जनवरी से कक्षाएं रेगुलर तौर पर शुरू करने का फैसला किया है. 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया था. इसके अलावा मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों को भी फिर से काम शुरू करने की अनुमति दी गई है. आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार आज से सरकारी प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जाएंगे. 

बता दें कि झारखंड में सरकार ने भले ही नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करा दी हैं, लेकिन राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऑनलाइन कक्षाएं बंद नहीं की जाएंगी. स्कूल बच्चों को दोनों ही विकल्प देंगे, बच्चे और उनके अभिभावक इसे अपनी स्वेच्छा से चुन सकेंगे. 

वहीं असम सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि 1 जनवरी से सभी राज्य सरकार की ओर से संचालित स्कूल नियमित रूप से काम करेंगे, जो अब तक कोविड रिलेटेड प्रतिबंधों के चलते बंद थे. 

वहीं बिहार और दिल्ली में स्कूलों को अनिश्च‍ितकाल के लिए बंद किया गया है. हालांकि बिहार राज्य में बिहार माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूल खुले हुए हैं. वहां कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए गाइडलाइन को फॉलो कराया जा रहा है. वहीं राजस्थान में भी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद किया गया है. मिजोरम में भी स्कूलों को खोलने पर अभी तक विचार नहीं किया गया. 

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अगले साल 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है. मध्य प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2021 से शुरू होगा. इस साल एक से आठवीं तक परीक्षाएं भी आयोजित नहीं जाएंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छठी जेपीएससी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Next Post

मुस्लिम वोटर आपकी जागीर नहीं हैं ममता बनर्जी: ओवैसी

Next Post
कोरोना का प्रकोप: ओवैसी ने किया रैलियों को रद्द

मुस्लिम वोटर आपकी जागीर नहीं हैं ममता बनर्जी: ओवैसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d