रांची: जिला रौनियार वैश्य सभा के अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता के दिशा-निर्देश पर 3 दिनों से लगातार जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन सामग्री वितरित किया जा रहा है. आज जरूरतमंदों के बीच पूड़ी एवं सब्जी वितरित किया गया.
रांची जिला रौनियार वैश्य सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा जरूरतमंदों के बीच अलग-अलग तरह के व्यंजन पका हुआ भोजन, सामग्री के रूप में प्रतिदिन रांची महानगर के रातू रोड चौक में समय 12:00 बजे से 2:30 बजे तक वितरित किया जाएगा.
इस कार्य में मुख्य रूप से अशोक कुमार गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, बद्रीलाल, शंकर प्रसाद, दीपांकर गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, छोटू, नरेंद्र, लालगो,पी मनीष कुमार गुप्ता अपना योगदान दे रहे हैं.

