BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में बना है 65 फीट का वाटरप्रूफ रावण, रघुवर दास करेंगे रावण दहन

by bnnbharat.com
October 8, 2019
in Uncategorized
रांची में बना है 65 फीट का वाटरप्रूफ रावण, रघुवर दास करेंगे रावण दहन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. आज मंगलवार को विजयादशमी (Dussehra) के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम (Ravan Dahan) का आयोजन किया गया है. इसमें 65 फीट के रावण, 60 फीट के कुंभकर्ण और 55 फीट के मेघनाद के पुतलों को बनाया गया है. ऐसा बताया जा रहा है की ये सभी पुतले वाटर प्रूफ है. साथ ही रंगबिरंगी आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है और अंत में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा. रावण दहन का कार्यक्रम आज शाम 4 बजे से होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम रघुवरदास होंगे . उनके अलावा मंत्री सीपी सिंह और स्थानीय सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

एचईसी और अरगोड़ा में भी पुतला दहन की तयारी पूरी

एचईसी और अरगोड़ा में भी रावण दहन की तैयारी है. एचईसी में 60 फीट का रावण और 55 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद बनाये गये हैं. दहन के बाद यहां छऊ नृत्य और झांकी भी पेश की जाएगी. अरगोड़ा मैदान में भी 55 फीट का रावण और 45-45 फीट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाये जाएंगे. यहां शाम साढ़े चार बजे से कार्यक्रम शुरू होगा.
इसके अलावा टाटीसिल्वे के इइएफ मैदान और हुंडरू में भी रावण दहन का कार्यक्रम होगा.

बक्सर से आये है बारूद और बम बनाने वाले कारीगर

रांची में पुतला दहन में इस्तेमाल होने वाले बारूद को बनाने के लिए बक्सर से कारीगर आये है, रावण का पुतला बनाने की बात हो या उसमे बारूद भरने की हर जगह भारतीय सामानो का इस्तेमाल किया गया है. इस कार्यक्रम में बाजारू बम या पटाखे का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी

शहर में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. इसके लिए एक हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया जाएगा. इनके अलावा मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी. डीएसपी रैंक के अधिकारी विधि- व्यवस्था पर नजर रखेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हार्डकोर धर्मवीर महतो उर्फ डेमका समेत 3 माओवादी गिरफ्तार

Next Post

आज विजया दशमी को RSS का स्थापना दिवस: बहुत दिनों बाद देश में कुछ अच्छा हो रहा है: मोहन भागवत

Next Post
आज विजया दशमी को RSS का स्थापना दिवस: बहुत दिनों बाद देश में कुछ अच्छा हो रहा है: मोहन भागवत

आज विजया दशमी को RSS का स्थापना दिवस: बहुत दिनों बाद देश में कुछ अच्छा हो रहा है: मोहन भागवत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d