BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सबको पीछे छोड़ रवि शास्त्री ने मारी बाजी, फिर से बने टीम इंडिया के मुख्य कोच

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
सबको पीछे छोड़ रवि शास्त्री ने मारी बाजी, फिर से बने टीम इंडिया के मुख्य कोच
Share on FacebookShare on Twitter

रवि शास्त्री को एक बार फिर से टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट सलाहकार समिति ने इस पोस्ट के लिए पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू किया था और इन सबमें सबसे अव्वल रवि शास्त्री ही रहे। हालांकि रवि शास्त्री को माइक हेसन और टॉम मूडी से कड़ी टक्कर मिली जो दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। अब रवि शास्त्री वर्ष 2021 टी 20 विश्व कप तक के लिए टीम इंडिया के कोच रहेंगे। रवि शास्त्री लगातार दूसरी बार भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने हैं।

रवि शास्त्री को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का पूरा समर्थन हासिल था। विराट ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले साफ कह दिया था कि अगर शास्त्री को टीम इंडिया को हेड कोच फिर से बनाया जाता है तो उन्हें काफी खुशी होगी। इसके अलावा टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी यही चाहते थे कि वही फिर से कोच बनें।

रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम इंडिया का वनडे में कमाल का प्रदर्शन रहा था। भारतीय टीम ने उनके पहले कार्यकाल में 63 वनडे मैचों में से 45 मैचों में जीत दर्ज की और सिर्फ 15 मैचों में हार मिली। टीम की जीत का प्रतिशत 71.4 रहा। रवि के पहले कार्यकाल में टीम इंडिया ने दो एशिया कप खिताब जीते। विश्व कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। इसके बाद टेस्ट मैचों में भी टीम इंडिया के झंडे गाड़े। भारत को 21 में से 13 टेस्ट में जीत मिली तो वहीं टी 20 मैचों में टीम इंडिया ने 36 में से 25 मैच जीते। शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में एतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से हराया था। टीम इंडिया इस वक्त दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है।

रवि शास्त्री कोच पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार थे। बोर्ड ये भी चाहता था कि कोई भारतीय ही ये पद संभाले। इसके अलावा शास्त्री के पास अन्य दावेदारों के मुकाबले ज्यादा क्रिकेट खेलने का अनुभव था। इसके अलावा वो टीम इंडिया के कोच थे और सभी खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल काफी शानदार है। क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य अंशुमन गायकवाड़ ने भी कहा था कि वो टीम को जानते हैं, खिलाड़ियों को जानते हैं साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के सिस्टम को जानते हैं। जबकि दूसरे दावेदारों को टीम इंडिया के साथ एक नई शुरुआत करनी पड़ती।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाटला हाउस : जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन मचाया तहलका

Next Post

देश में आर्थिक मंदी का खतरा, केंद्र इसे गंभीरता से लें : मायावती

Next Post
देश में आर्थिक मंदी का खतरा, केंद्र इसे गंभीरता से लें : मायावती

देश में आर्थिक मंदी का खतरा, केंद्र इसे गंभीरता से लें : मायावती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d