BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रविंद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in Uncategorized
रविंद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

रविंद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पांचवीं विधानसभा के लिए निर्वाचित रविंद्र नाथ महतो को मंगलवार को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया. प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर बताया कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित रविंद्र नाथ महतो के निर्वाचन को लेकर छह सेटों में पर्चा दाखिल किया गया.

उन्होंने बताया कि पहले सेट में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक चंपई सोरेन ने समर्थक के रूप में हस्ताक्षर किया है. दूसरे सेट में कांग्रेस के आलमगीर आलम ने प्रस्ताव और रामेश्वर उरांव ने समर्थक के रूप में हस्ताक्षर किया है. तीसरे सेट के नामांकन में झाविमो के बाबूलाल मरांडी और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने समर्थक के रूप में हस्ताक्षर किया है. चौथे सेट में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और राकांपा के कमलेश कुमार सिंह, पांचवें में निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव और छठे सेट में भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह का प्रस्तावक और झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी का समर्थक के रूप में हस्ताक्षर है.

बाद में पहले सेट के प्रस्ताव के रूप में मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन ने रवींद्रनाथ महतो को अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका झामुमो के चंपई सोरेन समेत पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों ने समर्थन किया. जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सर्वसम्मति से इनके निर्वाचन की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा विधायक सीपी सिंह उन्हें साथ लेकर आसन लेने गये.

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में आसन ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवींद्रनाथ महतो को बधाई देते हुए उन्हें कुशल नेता और वक्ता बताया. हेमंत सोरेन ने बताया कि रवींद्रनाथ महतो ने 1982 में स्नातक की डिग्री हासिल करने में 1985 में उत्कल विश्वविद्यालय से बीएड किया और 1990 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े. 1995 में वे जैक के सदस्य बने और झारखंड आंदोलन के क्रम में जेल भी गये. उन्होंने बताया कि 2005 में रवींद्रनाथ महतो पहली बार नाला विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए और फिर 2014 और 2019 में चुने गये.

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सर्वसम्मति से रवींद्रनाथ महतो के स्पीकर निर्वाचित होने पर खुशी जताते हुए कहा कि संसदीय इतिहास के लिए यह सुखद अनुभूति है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि विधानसभा अध्यक्ष पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे.

कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक पद है और रवींद्रनाथ महतो को जो जिम्मेवारी मिली है, उस दायित्व का निर्वाहन वे बखूबी करने में सफल होंगे. झारखंड विकास मोर्चा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रवींद्रनाथ महतो के आसन पर होने से पद की गरिमा बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष भाव से सदन की कार्यवाही चलेगी और वे एक बड़ी लकीर खींच कर गरिमा को उंचाई तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

आजसू पार्टी के सुदेश कुमार महतो, भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह, राजद विधायक और मंत्री और सत्यानंद भोक्ता, राकांपा के कमलेश कुमार सिंह और निर्दलीय सरयू राय ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फ्री कश्मीर पोस्टर पर टूटा शिवसेना का धैर्य कहा नहीं करेंगे बर्दाश्त

Next Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा खजाना बिलकुल है खाली, करेंगे श्वेत पत्र जारी

Next Post
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा खजाना बिलकुल है खाली, करेंगे श्वेत पत्र जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा खजाना बिलकुल है खाली, करेंगे श्वेत पत्र जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d